हाफिज सईद की भारत पर हमले की तैयारी, लश्कर कमांडर सैफुल्लाह का वीडियो वायरल, क्या है प्लानिंग?

Terrorists Attack in India: हाफिज सईद भारत से बदला लेने की तैयारी कर रहा है. बांग्लादेश के जरिए भारत पर अटैक करने की प्लानिंग है. लश्कर के कमांडर ने एक रैली में युवाओं को उकसाते हुए हाफिज सईद के प्लान के बारे में बताया, जिसे ऑपरेशन सिंदूर का बदला कहा जा सकता है.

Hafiz Saeed, Pahalgam terror attack, NIA Court, Lashkar-e-Taiba, BNSS Section 356

पाकिस्तान में आतंकी और आतंकी संगठन फिर से पांव पसारने लगे हैं. File Photo

Hafiz Saeed Video Viral: लश्कर-ए-तैय्यबा प्रमुख हाफिज सईद भारत पर हमला करने की तैयारी कर रहा है. इसके संकेत लश्कर के कमांडर सैफुल्लाह सैफ के एक वीडियो से मिले हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हाफिज सईद की प्लानिंग बांग्लादेश के जरिए भारत पर अटैक करने की है. सैफुल्लाह का वीडियो 30 अक्टूबर को पाकिस्तान के खैरपुर तमीवाली में हुई रैली से सामने आया है, जिसमें वह युवाओं और छोटे बच्चों को जिहाद और भारत के खिलाफ उकसा रहा है.

विज्ञापन

परिवार का बदला चाहता है हाफिज सईद

वायरल वीडियो के अनुसार, कमांडर सैफुल्लाह सैफ कहता है कि ऑपरेशन सिंदूर में हाफिज सईद का परिवार मारा गया, लेकिन वह चुप नहीं बैठा है. प्लानिंग चल रही है, भारत से बदला लेने की तैयारी जारी है. युवाओं को जिहाद के लिए उकसाया जा रहा है और उन्होंने आतंकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. पूर्वी पाकिस्तान में लश्कर के लोग एक्टिव हैं, जिनके जरिए भारत को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. बांग्लादेश को एक लॉन्चपैड की तरह भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने की योजना है.

विज्ञापन

युवाओं को भारत के खिलाफ उकसा रहा

बता दें कि सैफुल्लाह ने पाकिस्तानी सेना की तारीफ की और भारत के खिलाफ जहर उगला. रैली में कई बच्चे भी मौजूद थे, जिन्हें लश्कर के आतंकी जिहाद का पाठ पढ़ाकर भारत विरोधी बना रहे हैं और भारत से बदला लेने के लिए उकसा रहे हैं, लश्कर का आतंकी बनने के प्रेरित कर रहे हैं. हालांकि सैफुल्लाह के दावों भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडिया को देखते हुए भारतीय खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. किए गए दावों की पुष्टि करने की कोशिश भी जारी है.

विज्ञापन

हाफिज पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम

बता दें कि हाफिज मुहम्मद सईद साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है. लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का को-फाउंडर और जमात-उद-दावा (JuD) का प्रमुख है. भारत, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र संघ ने हाफिज को इंटरनेशनल टेररिस्ट घोषित करके उसका सुराग देने वाले को 10 मिलियन डॉलर इनाम देने का ऐलान किया हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना और वायुसेना ने हाफिज सईद के ठिकाने पर भी हमला किया था, लेकिन हमले में हाफिज बच गया और उसका परिवार ढेर हो गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ