Suborno Isaac Bari: भारतीय मूल के कई लोगों ने दुनिया के अलग-अलग देशों में भारत का नाम रोशन किया है। मगर 12 साल के सुबोर्नो इसाक बारी ने इतिहास रच दिया है। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक सुबोर्नो सबसे कम उम्र में ग्रेजुएशन करने वाले शख्स बन गए हैं। सुबोर्नो जल्द ही मैथ्स और फिजिक्स की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय (NYU) में दाखिला लेने वाले हैं।
26 जून को मिलेगी डिग्री
आमतौर पर बच्चे 18-20 साल की उम्र में ग्रेजुएशन करते हैं। मगर सुबोर्नो इसाक बारी अन्य बच्चों से काफी अलग हैं। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में ग्रेजुएशन करके सभी को हैरान कर दिया है। 26 जून को सुबोर्नो मालवर्न हाई स्कूल से डिप्लोमा की डिग्री हासिल करेंगे।
लिटिल आइंस्टीन ‘सुबोर्नो’
आपको जानकर हैरानी होगी कि छोटी सी उम्र में सुबोर्नो ने 2 किताबें भी लिखी हैं और वो मुंबई विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रह चुके हैं। यही वजह है कि सुबोर्नो को कई लोग ‘लिटिल आइंस्टीन’ भी कहकर बुलाते हैं। सुबोर्नो की उपलब्धियों से प्रभावित होकर न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय ने उन्हें फुल स्कॉलरशिप ऑफर की है। सुबोर्नो अब NYU से आगे की पढ़ाई पूरी करेंगे।
18 साल में करेंगे डॉक्टरेट
बता दें कि सुबोर्नो ने 11 साल की उम्र में स्कोलास्टिक असेसमेंट टेस्ट पास करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। यही नहीं महज 7 साल की उम्र में उन्होंने पहली किताब ‘द लव’ लिखी थी। ये किताब आतंकवाद मुक्त दुनिया के बारे में थी, जिसके लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने भी सुबोर्नो की तारीफ की थी। सुबोर्नो ने गेस्ट प्रोफेसर के रूप में मुंबई विश्वविद्यालय में भी बच्चों को पढ़ाया था। सुबोर्नो को 14 साल की उम्र में बैचलर्स और 18 में डॉक्टरेट की डिग्री मिल सकती है।
पिता को कहा ‘धन्यवाद’
सुबर्नो ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरी मां, पिता और भाई के बिना ये मुमकिन नहीं हो पाता। खासकर पिता मेरे लिए कैब ड्राइवर बन गए थे। वो रोज सुबह मुझे मालवर्न हाई स्कूल से 40 मील दूर स्टोनी ब्रुक विश्वविद्यालय छोड़ते थे। फिर वहां से 60 मील का सफर तय करके NYU ले जाते थे और NYU से 20 मील पर स्थित घर लेकर पहुंचते थे। मेरे लिए वो हर रोज 120 मील तक कार ड्राइव करते थे। इतना तो कोई कैब ड्राइवर भी नहीं करता। थैंक्यू पापा।
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
3 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
6 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
7 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
9 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
10 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
23 hrs agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines