प्यार कहें या रोमांस बड़ी गजब की फीलिंग होती है ये। अपने आप से प्यार करने वाले बहुत से लोग कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसकी एक सामान्य आदमी से उम्मीद नहीं की जा सकती। हाल ही में एक ऐसी महिला खासी चर्चा में है, जो मा बनने की उम्र में दादी बन गई, लेकिन उसका दिल अभी भी किसी पर फिदा है। अब वह न सिर्फ देश की सबसे कम उम्र की दादी का खिताब अपने कर चुकी है, बल्कि इससे भी बड़ी हैरानीजनक बात है कि सिर्फ 34 साल की उम्र में दोहती के सामने वह एक बार फिर दुल्हन बनने के लिए तैयार है।
यूनाइटेड किंगडम की रहने वाली है रेचेल मैकइंटायर
लीक से हटकर रिश्ते जोड़ने वाली इस महिला की पहचान यूनाइटेड किंगडम की 34 वर्षीय रेचेल मैकइंटायर के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह दुनिया की सबसे कम उम्र की दादी है। मिली जानकारी के अनुसार रेचेल सिर्फ 15 साल की थी, जब उसने एक बेटी की जन्म दिया। इसके बाद बेटी की शादी भी हो गई और टीनएज में ही उसने भी एक बेटी को जन्म दे दिया। इसकी वजह से रेचेल मां बनने जैसी सिर्फ 33 साल की उम्र में नानी बन गई। रेचेल की जिंदगी की यह कहानी जिनी रोचक है, उससे कहीं ज्यादा हैरान कर देने वाली कहानी तो यह है कि अब एक नानी दोहती के सामने एक बार फिर से दुल्हन बनने जा रही है।
यह भी पढ़ें: American कंपनी में जॉब के लिए CV में लिखी शर्मनाक बात, पढ़ते ही CEO भी हो गए शर्मिंदा
बोली-बेटी भी दे रही पहली नजर के प्यार के लिए साथ
अपनी हालिया स्थिति के बारे में रेचेल का कहना है कि मूरत नामक एक युवक के साथ प्यार करती है। कुछ वक्त पहले उसे मूरत के साथ पहली नजर में ही प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। वह (मूरत) दुनिया के बाकी मर्दों की तरह नहीं है। वह उसे समय देता है, यहां तक कि व्यस्त होने पर भी मैसेज भेजता है। उसके इसी रवैये से प्रभावित होकर अब मैंने उससे शादी करने का फैसला लिया है। इसी के साथ नानी दुल्हन रेचेल ने बताया कि उसके इस फैसले में उसकी बेटी भी उसका साथ दे रही है।
YouTube मोनेटाइजेशन को लेकर बड़ा अपडेट; अब दिखा सकेंगे ब्रेस्ट फीडिंग जैसे वीडियो, जानें और किस-किस से हटी रोक
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
1 hr agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
1 hr agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
2 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
4 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
6 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
6 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
6 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
8 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
9 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines