New York: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गिरफ्तार कर रिहा कर दिया गया है। पाॅर्न स्टार स्टाॅर्मी डेनियल्स से जुड़े आपराधिक मामले में ट्रंप मंगलवार को मैनहैटन की अदालत में पेश हुए थे। कोर्ट में पेशी के दौरान ट्रंप ने अपने उपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खुद को बेकसूर बताया। इस मामले में अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी। बता दें कि ट्रंप अपराधिक मामले में गिरफ्तार होने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं।
इससे पहले न्यूयाॅर्क में बड़ी संख्या में उनके समर्थक अदालत के बाहर पहुंच गए थे इसके मद्देनजर अदालत के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। ट्रंप ने पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देने के संबंध में कुछ भी गलत करने से इंकार किया है। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद ट्रंप को करीब 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया। सुनवाई के बाद ट्रंप कोर्ट से रवाना हो गए।
और पढ़िए – अमेरिकी राज्य अर्कासस के पूर्व गवर्नर आसा हचिंसन लड़ेंगे राष्ट्रपति का चुनाव, ट्रंप पर दिया बड़ा बयान
समर्थकों को ईमेल के जरिए भेजा संदेश
अदालत में पेश होने से पहले ट्रंप ने अपने समर्थकों के नाम एक ईमेल जारी करते हुए कहा कि आज मेरी गिरफ्तारी से पहले यह मेरा आखिरी संदेश है। ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा कि आज हम अमेरिका में न्याय के खत्म होने का शोक मनाते हैं।
आज वह दिन है जब एक सत्तारूढ़ राजनीतिक दल अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी को कोई अपराध नहीं करने के लिए गिरफ्तार करता है। ट्रंप ने आगे लिखते हुए कहा कि हमारा देश एक थर्ड वल्र्ड कम्युनिस्ट देश बनता जा रहा है, जो असहमति को अपराधी बना देता है और अपने राजनीतिक विरोध को जेल में डाल देता है।
अमेरिका में उम्मीद मत खोइए!
उन्होंने आगे लिखा कि अमेरिका में उम्मीद मत खोइए! हम एक ऐसे राष्ट्र हैं जिसने दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की, दो विश्व युद्ध जीते, और पहले आदमी को चांद पर उतारा। ट्रंप ने आगे लिखा, हमारा आंदोलन बहुत आगे निकल चुका है। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि हम एक बार फिर जीतेंगे और 2024 में व्हाइट हाउस पहुंचेंगे।
राष्ट्रपति जो बाइडन का ट्रंप मामले से कोई लेना-देना नहीं – प्रेस सचिव
इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन पियरे ने कहा कि ट्रंप पर अभियोग निश्चित रूप से सुर्खियाें में रहेगा। लेकिन वर्तमान राष्ट्रपति का इस मामले से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। राष्ट्रपति बाइडन का ध्यान अमेरिकी लोगों को महंगाई से राहत पहुंचाने पर है।
और पढ़िए – पहली बार किसी अमेरिकन राष्ट्रपति पर क्रिमिनल चार्ज, क्या Donald Trump होंगे गिरफ्तार?
क्या है मामला
ट्रंप पर एक पोर्न स्टार को भुगतान करने का आरोप सिद्ध हुआ है। एक ग्रैंड जूरी जांच ने उनके खिलाफ अभियोग की मंजूरी दी थी। ऐसे में वह आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। इस बीच, स्टॉर्मी ने कहा है कि वह पूर्व राष्ट्रपति से नहीं डरती हैं। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न स्टार को 1.30 लाख डॉलर का गुप्त तरीके से भुगतान किया था।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 hr agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
3 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
4 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
6 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
15 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
21 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines