पहली बार किसी अमेरिकन राष्ट्रपति पर क्रिमिनल चार्ज, क्या Donald Trump होंगे गिरफ्तार?
Edited By Bhola Sharma

स्टॉर्मी डेनियल्स और डोनाल्ड ट्रंप
Edited By Bhola Sharma

स्टॉर्मी डेनियल्स और डोनाल्ड ट्रंप
Hush Money Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को स्कैंडल से बचने के लिए एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुपके से पैसा देना भारी पड़ा है। मैनहट्टन की ग्रैंड जूरी ने इस केस में ट्रंप को आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की परमीशन दी है। अब डोनाल्ड ट्रंप को सरेंडर करना पड़ सकता है। वरना पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।
हालांकि ट्रंप ने एक टीवी चैनल से कहा कि अभियोग एक राजनीतिक षडयंत्र है। यह उनके चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया है।
डोनाल्ड ट्रंप 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे। वे फिर 2024 चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से दावेदारी कर रहे हैं। अब उनका राजनीतिक भविष्य भी दांव पर है। फिलहाल दावा किया जा रहा है कि ट्रंप कोर्ट में सरेंडर में कर सकते हैं।
इसकी पुष्टि मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एल्विन ब्रैग के कार्यालय ने भी की है। बताया जा रहा है कि न्यूयार्क में पेशी के लिए उनके सरेंडर की बात चल रही है।
It's more true now than ever before!!! pic.twitter.com/B3b58P3TEZ
— Donald Trump Jr. (@DonaldJTrumpJr) March 31, 2023
जूरी ने ट्रम्प को पोर्न स्टार को भुगतान किए गए पैसे से संबंधित आरोपों पर अभियोग लगाने के लिए मतदान किया। ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन इस केस के प्रमुख गवाह हैं। उन्होंने अभियोग की पुष्टि की है।
हालांकि मैनहट्टन अभियोजक की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। अभियोजन ने क्या आरोप लगाए हैं, इसका खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन संभावना है कि पोर्न स्टान को किए गए भुगतान को वकील की फीस के रूप में दर्शाने की बात प्रमुख है।
दरअसल, एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने आरोप लगाया था कि 2016 में उनका ट्रंप के साथ अफेयर था। 2016 में राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले वकील कोहेन ने उन्हें चुप रहने के लिए पैसे का भुगतान किया था। ये रकम करीब एक लाख 30 हजार डॉलर थी।
यह भी पढ़ें: US Presidential Election 2024: एलन मस्क का दावा- अगर अरेस्ट हुए तो भारी मतों से फिर राष्ट्रपति चुने जाएंगे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप को 18 मार्च को ही आशंका हो गई थी कि उनके खिलाफ अभियोग चलाया जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। यह भी दावा किया था कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। अपने समर्थकों से न्यूयॉर्क में प्रदर्शन करने के लिए कहा था।

Stormy Daniels
स्टॉर्मी डेनियल्स एक एडल्ट स्टार हैं। उनका असली नाम स्टेफनी ग्रेगरी क्लिफोर्ड है। स्टॉर्मी का दावा है कि उनकी जुलाई 2006 में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान ट्रंप से मुलाकात हुई थी। इस बात का जिक्र उनकी किताब फुल डिस्कलोजर में भी है।
वह बैटन रूज, लुइसियाना में पली-बढ़ीं और 10वीं की पढ़ाई के दौरान उन्होंने क्लबों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी एक बेटी भी है। पिछले साल 2022 में उन्होंने चौथी शादी एक एडल्ट स्टार से की है। उन्होंने दावा किया था कि उनका पहली बार 9 साल की उम्र में एक वृद्ध ने यौन शोषण किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: