16 साल से पुलिस हिरासत में है ये पत्थर, 100 करोड़ कीमत, जानें क्या है विवाद?

इस पत्थर को जब भी किसी नई जगह लेकर जाया गया उस जगह पर अचानक तूफान, बाढ़ या फिर अन्य कोई प्राकृतिक आपदा आ जाती है।

STONE, world largest cursed stone, 1 billion, America, Brazil
विज्ञापन

World largest cursed Stone: अमेरिकी पुलिस मालखाने में एक पत्थर पिछले 16 साल से जब्त है। खास बात ये है कि ये पत्थर 5 फीट लंबा है और इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है। करीब 381 किलोग्राम के इस पत्थर के पीछे लंबी कहानी है। ब्राजील में मिले इस पत्थर को ‘शापित’ माना जाता है।

दरअसल, ऐसा बताया जाता है कि जहां-जहां ये पत्थर गया है वहां प्राकृतिक आपदा आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कीमती पत्थर 2001 में ब्राजील के कर्नेबा क्षेत्र में खुदाई में मिला था। खोजकर्ताओं ने इसे बहिया एमराल्ड नाम दिया था। ब्राजील से व्यापारी इसे साओ पाउलो ले आए, बताया जाता है कि जब इसे पाउलो लेकर जाया जा रहा था तो वहां भयानक बाढ़ आ गई थी।

Advertisment

जहां पत्थर गया वहां आया तूफान और बाढ़

फिर 2005 में ये अमेरिका के न्यू ऑरलियंस पहुंचा। जब ये अमेरिका पहुंचा तो यहां तूफान आ गया था। न्यू ऑरलियंस के बाद ये लास वेगास पहुंचा। यहां ये चोरी और मालिकाना हक की कई कानूनी लड़ाइयों में शामिल है। फिलहाल चोरी के केस में ये अमेरिका पुलिस के मालखाने में है और इसका केस कोर्ट में लंबित है।

विज्ञापन

चोरी के केस दर्ज

बताया जा रहा है कि पिछले 16 साल से ये अमेरिकी पुलिस के कब्जे में है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस पत्थर को जब भी किसी नई जगह लेकर जाया गया उस जगह पर अचानक तूफान, बाढ़ या फिर अन्य कोई प्राकृतिक आपदा आ जाती है, जिसके चलते इसे ‘शापित’ माना जाता है। इसके मालिकाना हक को लेकर ब्राजील और अमेरिका के कुछ कारोबारियों में लड़ाई है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ