न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर मची भगदड़, जश्न के दौरान चलीं गोलियां; सामने आया वीडियो
गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजते ही जश्न मना रहे सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.
Edited By Akarsh Shukla

Edited By Akarsh Shukla

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित भीड़-भाड़ वाली जगह टाइम्स स्क्वायर में उस समय भगदड़ मच गई, जब बास्केटबॉल टीम न्यूयोर्क निक्स की ऐतिहासिक जीत के बाद लोग वहां जश्न मनाने जुटे थे. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों की संख्या में लोग टाइम्स स्क्वायर की सड़कों पर लोग जमा हुए हैं, तभी अचानक भीड़ तितर-बितर हो जाती है. न्यूयोर्क निक्स की 53 साल बाद हुई ऐतिहासिक एनबीए (NBA) चैंपियनशिप जीत का जश्न चंद घंटों में ही खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया.
यह भी पढ़ें: ‘इजरायल का अस्तित्व नहीं होता, अगर…’, ईरान से डील के बाद ट्रंप ने नेतन्याहू को दिखाया आईना
इस हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अब तक 63 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में टाइम्स स्क्वायर के 42वीं स्ट्रीट और ब्रॉडवे चौराहे के पास कम से कम सात राउंड फायरिंग की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं. गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजते ही जश्न मना रहे सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.
यह भी पढ़ें: कितनी मजबूत है स्विट्जरलैंड की करेंसी? जहां 19 जून को शांति समझौते पर US-ईरान करेंगे साइन
इस गोलीबारी में एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़कों पर भारी भीड़ के कारण एम्बुलेंस मौके तक नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद पुलिस ने घायल किशोर को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया. इसके अलावा, भीड़ में हुई हिंसक झड़पों के दौरान चार लोगों को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया गया. दूसरे वीडियो में न्यूयॉर्क पुलिस के जवान टाइम्स स्क्वायर पर एक संदिग्ध को दबोचकर उसके पास से भरी हुई बंदूक बरामद करते दिखाई दे रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: