कितनी मजबूत है स्विट्जरलैंड की करेंसी? जहां 19 जून को शांति समझौते पर US-ईरान करेंगे साइन

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर डील हो चुकी है. वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी यह घोषणा की है कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित शांति समझौते पर हस्ताक्षर समारोह स्विट्जरलैंड में होंगे. जिसके बाद अब स्विट्जरलैंड ने फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. स्विट्जरलैंड हमेशा से दुनिया भर में अपने मजबूत और भरोसेमंद मुद्राओं के लिए जाना जाता है. स्विस फ्रैंक को सेफ हेवन मुद्रा कहा जाता है. तो चलिए जानते हैं कि स्विट्जरलैंड की मुद्रा कितनी मजबूत है.

switzerland news (2)
1 / 6

विज्ञापन

स्विट्जरलैंड की मुद्रा

स्विट्जरलैंड की मुद्रा2 / 6

स्विस फ्रैंक का कारोबार लगभग 0.79 प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर हो रहा है. इसका मतलब है कि एक स्विस फ्रैंक की कीमत लगभग 1.26 अमेरिकी डॉलर है. इसकी मजबूती और स्थिरता ने इसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों में सबसे सम्मानित मुद्राओं में से एक बना दिया है.

विज्ञापन

सेफ हेवन है स्विस फ्रैंक मुद्रा

सेफ हेवन है स्विस फ्रैंक मुद्रा3 / 6

वैश्विक विदेशी मुद्रा बाजार में स्विस फ्रैंक की पहचान एक सेफ हेवन मुद्रा के रूप में है. जब भी भू राजनीतिक तनाव, आर्थिक संकट या फिर वित्तीय बाजार में अस्थिरता बढ़ती है तो निवेशक अक्सर अपना पैसा स्विस संपत्ति और स्विस फ्रैंक में लगाते हैं. यह मांग मुश्किल समय में भी मुद्रा की मजबूती बनाए रखने में मदद करती है.

राजनीतिक तटस्थता के पीछे क्या है कारण?

राजनीतिक तटस्थता के पीछे क्या है कारण?4 / 6

स्विस फ्रैंक की मजबूती के पीछे एक बड़ी वजह स्विट्जरलैंड की लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक तटस्थता की नीति है. यह देश आमतौर पर बड़े वैश्विक संघर्ष और कूटनीतिक विवादों से दूर रहता है. स्थिरता की इस छवि की वजह से यहां अक्सर अंतरराष्ट्रीय बातचीत और शांति समझौते होते हैं.

विज्ञापन

बहुत कम है महंगाई दर

बहुत कम है महंगाई दर5 / 6

स्विट्जरलैंड कई विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में महंगाई दर को काफी कम रखने में कामयाब रहा है. महंगाई दर लगभग 0.1% से 0.2% के बीच रही है. इससे स्विस फ्रैंक की क्रय शक्ति बनी रहती है. कम महंगाई दर इस बात को पक्का करता है कि मुद्रा का मूल्य समय के साथ बना रहे.

मजबूत है यहां का बैंकिंग सिस्टम

मजबूत है यहां का बैंकिंग सिस्टम6 / 6

स्विस बैंक अपनी स्थिरता, सुरक्षा और वित्तीय अनुशासन के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इसके अलावा स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक ऋण स्तर काफी कम रहता है और अक्सर व्यापार अधिशेष दर्ज किया जाता है. ये वजह देश की वित्तीय प्रणाली में भरोसा बढ़ाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन