Stampede in Mosque due to Knife Attack: मस्जिद में लोग सुबह की नमाज पढ़ रहे थे कि अचानक चीख पुकार मच गई। जान बचाने को लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ और अफरा तफरी का माहौल बन गया, क्योंकि एक शख्स ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। ‘बुलेटप्रूफ जैकेट’ और नकाब पहने युवक ने लोगों पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिस कारण दहशत का माहौल बन गया। लोग चीख चिल्लाते हुए भागते दिखे।
युवक ने खूनी खेल खेलने और तबाही मचाने की घटना को सोशल मीडिया पर लाइव किया। वहीं पुलिस ने जब लाइव वीडियो देखा और कंट्रोल रूम में मस्जिद में भगदड़ मचने की खबर मिली तो तुरंत दल बल वारदातस्थल पर तैनात कर दिया गया। किसी तरह पुलिस ने हमलावर को दबोचा, लेकिन अभी तक हमला करने की वजह पता नहीं चली। मस्जिद में घुसकर चाकूबाजी तुर्की के एस्किसेहिर शहर में बीते दिन की सुबह की गई।
यह भी पढ़ें:झील में 540 अरब डॉलर का खजाना; गर्म पानी के अंदर इतना ‘सफेद सोना’ कहां से आया? रिसर्च करके चौंके वैज्ञानिक
अपने X हैंडल पर चाकूबाजी को लाइव किया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चाकूबाजी से और भगदड़ में घायल हुए लोगों को पुलिस अस्पताल पहुंचाया। चाकू के हमले से करीब 5 लोग घायल हुए हैं। वहीं भगदड़ मचने से गिरे लोगों के सिर फूट गए, जिन्हें उपचार देकर घर भेज दिया गया। पुलिस ने कंकाल जैसा मुखौटा, हेलमेट और बुलेटप्रूफ जैकेट पहने लम्बे चाकू से लैस 18 वर्षीय संदिग्ध युवक को पीछे से हमला करने दबोचा।
युवक ने अपने X हैंडल पर करीब 2 मिनट से ज्यादा समय तक घटनाक्राम को लाइव किया, लेकिन इस दौरान उसने कुछ नहीं बोला, बल्कि वह हांफता नजर आ रहा है। उसने लोगों ने अंधाधुंध चाकूबाजी की। पुलिस कर्मियों ने उसे पीछे से धक्का देकर जमीन पर गिराया और दबोच लिया। शुरुआत में उसे इंजेक्शन देकर बेहोश करके कंट्रोल किया गया, फिर थाने ले जाया। लाइव वीडियो को डिलीट कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:नेवी अफसर से शारीरिक संबंध और अश्लील वीडियो; परमाणु पनडुब्बी के कैप्टन की ‘गंदी’ हरकत
पुलिस को आतंकी हमला होने का शक
डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर ने सड़कों पर खेल दिखाने वाले व्यक्ति की तरह कपड़े पहने हुए थे। उसकी कमर पर कुल्हाड़ी लटक रही थी। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट पहना हुआ था और उसका चेहरा ढका हुआ था। उसने हमला करने के दौरान अपनी जो तस्वीरें ली थीं, उनमें वह मास्क के ऊपर चश्मा भी पहने हुए था, जिससे उसका चेहरा पूरी तरह से छिप गया था।
दावा किया जा रहा है कि हमलावर ने अपनी छाती पर एक टैटू गुदवाया हुआ है, जो कई स्वस्तिकों से बना एक नाजी प्रतीक है। हमलावर बिल्कुल शांत है और पूरे घटनाक्रम के दौरान उसने एक शब्द नहीं बोला। पुलिस जांच करके पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह कोई आतंकी हमला था या किसी सनकी आदमी की खौफनाक करतूत थी।
यह भी पढ़ें:धड़ाम से बिल्डिंग गिरने का भयानक Video; दिल्ली में देखते ही देखते ध्वस्त हो गई 2 मंजिला इमारत
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
2 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
5 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
6 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
10 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
15 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
16 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
16 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
16 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
16 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines