Spiders Swarming The Sky In Brazil : ब्राजील के एक शहर में आसमान से मकड़ियों के गिरने का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोग हैरान रह गए कि आखिर ये सब क्या हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दुनिया भर के लोग अचंभित रह गए। आसमान से बड़ी संख्या में मकड़ियों का पहुंचना बेहद डरावना था।
ब्राजील के साओ थोम दास लेट्रास में ये खौफनाक नजारा देखने को मिला था। बताया गया कि आठ पैरों वाली मकड़ियां आसमान से नीचे की ओर आ रही थीं। यह दृश्य बेहद डरावना था और स्थिति किसी डरावनी फिल्म की तरह थी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिससे सनसनी मच गई।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किये जाने बाद यह वायरल हो गया । वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में जिज्ञासा उत्पन्न हुई है कि आखिर ये सब है क्या? वीडियो शेयर कर एक यूजर ने लिखा है कि ये हर साल दिसंबर से मार्च के बीच ग्रामीण इलाकों में गर्म मौसम में होता है। लगभग 500 तक मकड़ियों का समूह आसमान में दिखाई देता है लेकिन इससे इंसानों को खतरा नहीं है।
वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि आसमान से मकड़ियों के गिरने का दृश्य एक प्राकृतिक घटना है। यह घटना एक विशाल जाले के कारण होती जिसमें सैकड़ों मकड़ियां एक साथ संभोग में लगी होती हैं। जैसे ही मकड़ियों का संभोग पूरा होता है तो वे जाल से बाहर आ जाती हैं। इसके बाद ऐसा लगता है जैसे आसमान से मकड़ियां बरस रही हैं।
यह भी पढ़ें : ज्यादा दुकान चलने से जलते थे पड़ोसी! दुकानदार पर बरसाए लात-घूंसे
हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले साल 2019 में भी मिनस गेरैस में ऐसे ही मकड़ियों की बारिश देखी गई थी। तब पूरा शहर हैरान हो गया था। अब एक बार फिर आमसान में मकड़ियों के कब्जे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
7 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
8 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
10 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
12 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
12 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
13 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
15 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
16 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
16 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines