Sperm Donation on Facebook: महिला शादी करने के बाद अपने पति से गर्भ धारण नहीं कर पा रही थी, लेकिन वह मां बनने का सुख उठाना चाहती थी। इसी कोशिश में उसकी मुलाकात स्पर्म डोनर से हुई। उसे फेसबुक से उसके बारे में पता चला और उसके स्पर्म से महिला ने 2 बच्चों को जन्म दिया। महिला ने गैर-मर्द से 5000 रुपये में स्पर्म खरीदा। उसने अपने दोनों बच्चों के असली ‘पिता’ के बारे में दुनिया को बताया है। आइए जानते हैं स्पर्म डोनेशन की अनोखी कहानी…
यह भी पढ़ें:सेक्स वर्कर्स से किन कोड्स में डील करते ग्राहक? ऑटोबायोग्राफी में चौंकाने वाले खुलासे
दोनों बच्चों में स्पर्म डोनर के गुण और विशेषताएं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एलिसन रेडी ने किसी लाइसेंसधारक रजिस्टर्ड क्लिनिक से नहीं, बल्कि सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए फेब्राइल फर्टिलिटी मार्केटप्लेस के संचालक 50 वर्षीय स्पर्म डोनर साइमन वाटसन से स्पर्म खरीदा, जिसने 800 बच्चों का पिता होने का दावा किया है। एलिसन बताती हैं कि वह मां बनने के लिए इतनी बेताब थीं कि उसने फेसबुक पर साइमन से संपर्क किया और उसे 5000 रुपये (£50) देकर स्पर्म खरीदा।
स्पर्म से उसे 7 साल की बेटी इसोबेल और 4 साल का बेटा रॉबर्ट हुआ। एलिसन मां बनकर दोनों बच्चों को पाकर बहुत खुश है, लेकिन एलिसन को उस दिन का डर सता रहा है, जब वह अपने बच्चों को उनके ‘पिता’ के बारे में भयानक सच्चाई बताएगी। उसका कहना है कि उसे नहीं पता कि वह बच्चों को कब-क्या और कैसे बताएगी? लेकिन दोनों बच्चों में साइमन की क्वालिटी हैं। इसोबेल बाहर घूमने और फिरने में बहुत रुचि रखती है और निडर है।
यह भी पढ़ें:History: चमत्कार! बच्ची जिंदा बची, 155 लाशें मिली; उड़ान भरते समय हुए विमान हादसे की खौफनाक कहानी
महिलाओं को आगाह करने के लिए बताई कहानी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 50 वर्षीय साइमन वॉटसन फेसबुक पर अपने स्पर्म के लिए प्रति व्यक्ति £50 वसूलते हैं। वह तलाकशुदा हैं और साल 2016 से स्पर्म डोनेट कर रहे हैं। एलिसन को साइमन वॉटसन के बारे में IVF टेक्नोलॉजी के बारे में सर्फिंग करते समय पता चला। वह IVF ट्रीटमेंट नहीं कर सकती थी, क्योंकि वह बहुत महंगा था। एलिसन कहती हैं कि जब उसके बच्चों को पता चलेगा कि उनके बहुत सारे सौतेले भाई-बहन हैं तो इसके मनोवैज्ञानिक परिणाम संभवतः विनाशकारी हो सकते हैं, लेकिन बच्चों के अपने पिता के बारे में जानने का अधिकार है।
एलिसन कहती हैं कि फिर भी वह उन्हें इस बारे में नहीं बताएगी। मां बनना उसके लिए बहुत जरूरी था और आज वह अपने दोनों बच्चों के साथ खुश है, लेकिन उन्हें जन्म देने के लिए उसने जो तरीका अपनाया है, उसके बारे में वह उन्हें नहीं बता सकती। वह जिंदगीभर अपराधबोध में रहेगी और यह उसका सबसे ‘गंदा’ सीक्रेट है। फिर वह दुनिया को यह क्यों बता रही? दरअसल एलिसन अपनी कहानी बताकर उन अन्य महिलाओं की मदद करना चाहती हैं, जो बच्चे चाहती हैं। बिना लाइसेंस वाले डोनर का इस्तेमाल करने से पहले 2 बार सोचेंगी।
यह भी पढ़ें:2 घंटे, भयानक चीखें और भीषण धमाका…प्लेन क्रैश से पहले ब्लैक बॉक्स में रिकॉर्ड हुए 62 लोगों के आखिरी पल
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
5 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
7 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
8 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
10 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
10 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
19 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
20 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
23 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines