History: चमत्कार! बच्ची जिंदा बची, 155 लाशें मिली; उड़ान भरते समय हुए विमान हादसे की खौफनाक कहानी

Today History in Hindi: प्लेन क्रैश में 155 लोग जिंदा जलकर मारे गए, लेकिन 4 साल की बच्ची जिंदा बच गई। उसे हादसे में मामूली चोटें लगी। टेकऑफ होते ही विमान पेड़ों और बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया था और उसमें भीषण आग भी लग गई थी।

Northwest Airlines Flight 255 Crash

Northwest Airlines Flight 255 Crash

Northwest Airlines Flight 255 Crash Memoir: हाल ही में ब्राजील और नेपाल में 2 भीषण विमान हादसे हुए, जिनमें दोनों विमानों में सवार लोग जिंदा नहीं बचे। इस बीच आपको बताते हैं, उस विमान हादसे की कहानी, जिसमें 155 लोगों के मारे जाने के बावजूद एक ऐसा चमत्कार हुआ था, जिसके बारे में जानकर कोई यकीन नहीं कर पाएगा कि ऐसा भी हो सकता है। हादसा आज के दिन 16 अगस्त 1987 को हुआ था।

हादसे में जहां पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स जिंदा जलकर मारे गए, वहीं 4 साल की बच्ची किस्मत से बच गई और उसे मामूली चोटें लगी। जांचकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हो सकता है, बच्ची क्रैश होते वक्त आग लगने से पहले छिटककर बाहर गिर गई। इसलिए वह आग की चपेट में आने से बच गई। हादसा गलत फ्लैपिंग और स्लैट्स कॉन्फ़िगरेशन के कारण हुआ। दोनों एक्टिविटी टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान की जाती है।

अमेरिका के इतिहास का दूसरा सबसे घातक विमान हादसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान हादसा संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास की दूसरी सबसे घातक विमान दुर्घटना थी। 17 अगस्त की सुबह नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट 255  ने अमेरिका के मिशिगन शहर में बने MBS इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। अमेरिका के ही डेट्रोइट मेट्रोपॉलिटन वेन काउंटी एयरपोर्ट पर फ्लाइट का पहला स्टॉपेज था। अमेरिका के ही अरिजोना शहर के स्काई हार्बर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरा स्टॉपेज था।

फ्लाइट कैलिफोर्निया के जॉन वेन एयरपोर्ट पर लैंड होनी थी, लेकिन पहले स्टॉपेज ट्रोइट मेट्रोपॉलिटन वेन काउंटी एयरपोर्ट से टेकऑफ होते समय क्रैश हो गई। जहाज का मलबा रेलवे पुल के पास गिरा था। फ्लाइट के कैप्टन 57 वर्षीय जॉन आर. मौस और फर्स्ट पायलट 35 वर्षीय डेविड जे. डोड्स थे। 4 फ्लाइट अटेंडेंट थे और 149 पैसेंजर्स थे। इन 156 लोगों में से 155 लोग मारे गए थे और 4 साल की बच्ची जिंदा बची थी, जो रेस्क्यू टीम को रोते बिलखते हुए मिली थी।

पोल से टकराकर छत से टकराते हुए क्रैश हुआ विमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान 200 मील प्रति घंटे; 310 किमी/घंटे की रफ्तार से रनवे से उड़ा। जमीन से लगभग 50 फीट (15 मीटर) ऊपर जाते ही एक तरफ से दूसरी तरफ लुढ़कने लगा, क्योंकि फ्लैप्स सही तरीके से नहीं खुले। रनवे से 2760 फीट (840 मीटर) दूर जाकर विमान का बायां पंख हवाई अड्डे पर लगे लाइट पोल से टकराया और इसमें आग लग गई। विमान 90 डिग्री के एंगल से बाईं ओर लुढ़का और एविस कार रेंटल बिल्डिंग की छत से टकराया। फिर अनियंत्रित विमान मिडलबेल्ट रोड पर उल्टा होकर फिसलता चला गया। मलबा नेरफॉक साउथ रेलवे ओवरपास और हाईवे-94 के ओवरपास से टकराया। रेलवे पुल के नीचे मलबा धू-धू कर जला।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ