Spanish Man Ernesto Reinares Varea Ruin Weddings Business: लोग अपनी शादी को शानदार और यादगार बनाने के लिए क्या-क्या नहीं करते। वे खूब पैसा खर्च करते हैं। लोग चाहते हैं कि उनकी शादी खुशी-खुशी संपन्न हो, इसमें कोई बाधा न आए। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक शख्स को शादी खराब करने के लिए बुलाया जाता है। वह इस मामले में एक्सपर्ट है। हम बात कर रहे हैं स्पेन के अर्नेस्टो रेनारेस वेरिया की। मजाक-मजाक में शुरू हुआ अर्नेस्टो का ये बिजनेस अब काफी पॉपुलर हो गया है।
46 हजार रुपये में बर्बाद कर देता है शादी
वह अच्छी खासी शादी बर्बाद करने के लिए जाना जाता है। अर्नेस्टो शादियों को बर्बाद करने के लिए 500 यूरो यानी करीब 46 हजार रुपये चार्ज करता है। मजेदार बात यह है कि थप्पड़ मारने के लिए एक्स्ट्रा पैसे लेता है। अर्नेस्टो ने ये बिजनेस उन लड़कियों की मदद के लिए शुरू किया था, जो अंतिम समय में अपनी शादी रद्द करवाना चाहती हैं। स्पेनिश समाचार आउटलेट एंटेना 3 के अनुसार, वेरिया ने इसके लिए विज्ञापन भी दिया है।
ये भी पढ़ें: अरबपति बिजनेसमैन पर लगे रेप के आरोप, पीड़िता से बोला- डेटॉल से नहाओ, सामने आए काले कारनामे
हाथ में हाथ डालकर फरार हो जाता है
जिसमें उसने लिखा- यदि आप शादी नहीं करना चाहते हैं या फिर ये नहीं जानते कि कैसे मना करना है, तो अब और चिंता न करें। मैं आपकी शादी का विरोध करूंगा। विज्ञापन में अर्नेस्टो ने आगे कहा कि आप बस मुझे समय, तारीख और जगह बताएं। मैं कार्यक्रम के बीच में आऊंगा। फिर कहूंगा कि मैं तुम्हारा प्यार हूं। फिर हम दोनों हाथ में हाथ डालकर भाग जाएंगे।
हर थप्पड़ के 4600 रुपये
अर्नेस्टो को इस काम के लिए अच्छे खासे ऑफर और पैसे मिल रहे हैं। उनकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि उनके पास दिसंबर तक की बुकिंग है। वेरिया का कहना है कि दुल्हन के फैमिली मेंबर्स की ओर से वह थप्पड़ मारने के लिए एक्स्ट्रा पैसे लेता है। हर थप्पड़ की कीमत 50 यूरो यानी लगभग 4600 रुपये है। उनका कहना है कि उनकी सेवाएं सिर्फ दुल्हन ही नहीं बल्कि दूल्हे भी लेते हैं।
ये भी पढ़ें: Video: आधी रात अचानक फोन बजने लगे और लोग घर छोड़कर ‘भागे’; क्या इजरायल से हिजबुल्लाह ने लिया बदला?
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
4 mins agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 hr agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
10 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines