अरबपति बिजनेसमैन पर लगे रेप के आरोप, पीड़िता से बोला- डेटॉल से नहाओ, सामने आए काले कारनामे

Mohamed Al Fayed Accused of Rape: मिस्र के अरबपति बिजनेसमैन रहे मोहम्मद अल फयाद पर कई महिलाओं ने रेप का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि उनके साथ कई बार रेप किया गया।

Mohamed Al Fayed Rape Case

अरबपति बिजनेसमैन मोहम्मद अल फयाद पर रेप के आरोप।

विज्ञापन

Mohamed Al Fayed Accused of Rape: एक बिजनेसमैन के काले कारनामों ने दुनिया को हैरान कर दिया है। ये बिजनेसमैन अरबों की संपत्ति का मालिक था। इस बिजनेसमैन से जुड़े काले कारनामों को 5 महिलाएं सामने लेकर आई हैं। महिलाओं का कहना है कि मिस्र के अरबपति व्यवसायी मोहम्मद अल फायद ने उनका रेप किया था। इन पीड़िताओं में एक नाबालिग भी शामिल थी। मोहम्मद अल फायद का निधन पिछले साल अगस्त में हुआ था। उनकी उम्र 94 साल थी।

5 महिलाएं सामने लाईं घिनौना सच

द सन की खबर के अनुसार, फायद के कारनामों को सामने लाने वाली पांच महिलाएं ब्रिटिश लग्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर हैरोड्स में काम करती थीं। उन्होंने कई महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पांच महिलाओं ने कहा कि मोहम्मद अल फायद ने उनका रेप किया। इसके साथ ही 20 अन्य महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अल फयाद ने उनका यौन उत्पीड़न किया था।

विज्ञापन

रिट्ज होटल में करता था रेप

द सन ने बीबीसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि 1980 के दशक के अंत से लेकर 2000 के दशक तक हैरोड्स में काम करने वाली महिलाओं का उत्पीड़न किया गया। कंपनी के ऑफिस के साथ ही फयाद के लंदन स्थित अपार्टमेंट और विदेश यात्राओं के दौरान उनका उत्पीड़न किया जाता था। फयाद अक्सर पेरिस के रिट्ज होटल में महिलाओं का रेप करता था।

स्टोर की असिस्टेंट्स के साथ किया रेप

रिपोर्ट में सामने आया है कि फयाद डिपार्टमेंटल स्टोर्स का दौरा करता था। इसके बाद वह यंग फीमेल असिस्टेंट पर नजरें रखता। उसे जो अट्रैक्टिव लगती, उसे होटल बुलाकर रेप किया जाता। ये चौंकाने वाले खुलासे बीबीसी की नई डॉक्यूमेंट्री- अल फयाद: प्रीडेटर एट हैरोड्स में किए गए हैं। हैरोड्स स्टोर्स के मालिकों पर भी आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने काले कारनामों को छिपाने में मदद की। हालांकि अब स्टोर मालिकों का कहना है कि आज कंपनी काफी अलग है।

विज्ञापन

पर्सनल असिस्टेंट रही महिला ने किया खुलासा

फयाद की पर्सनल असिस्टेंट रहीं एक पीड़िता जेम्मा भी सामने आई हैं। वह 2007-2009 के बीच अल फयाद के लिए काम करती थीं। उन्होंने कहा कि विदेश में यात्रा के दौरान उसका व्यवहार काफी डरावना हो जाता था। जेम्मा ने ये भी दावा किया कि उसने पेरिस के बोइस डी बोलोग्ने के विला विंडसर में उसके साथ रेप किया। यह किंग एडवर्ड 8 और उनकी पत्नी वालिस सिम्पसन का पूर्व निवास स्थान था।

विज्ञापन

डेटॉल से नहाने को कहा

जेम्मा का कहना है कि जब वह जागीं तो वह उनके साथ बिस्तर पर आने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा- ”जब मैं बिस्तर पर आराम कर रही थी तो वह मेरे ऊपर आ गया। मैं हिल भी नहीं पा रही थी। उसने मुझे दबा लिया। जब फयाद ने रेप किया तो मैं रो पड़ी। इसके बाद उसने मुझे डेटॉल से नहाने को कहा। वह चाहता था कि मैं उसके आस-पास होने का कोई भी निशान मिटा दूं। वह कर्मचारियों के साथ खिलौने जैसा व्यवहार करता था।”

विज्ञापन

विज्ञापन

17 हजार करोड़ रुपये के मालिक 

मोहम्मद अल फयाद होटल रिट्ज पेरिस, हैरोड्स डिपार्टमेंटल स्टोर और फुलहम फुटबॉल क्लब के मालिक थे। पिछले साल 2023 में उनकी मृत्यु के समय फयाद की संपत्ति का अनुमान फोर्ब्स ने 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 17 हजार करोड़ रुपये) लगाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ