हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

600 साल पहले समुद्र में डूबा था ये जहाज, 2700 फीट नीचे से एक्सपर्ट्स को अब मिला अरबों का खजाना

Spain Morocco Pirate Ship Story: विशेषज्ञों ने एक समुद्री लुटेरों के जहाज को खोज निकाला है। बताया जा रहा है कि ये जहाज सैकड़ों साल पहले डूब गया था। जहाज के मलबे में एक्सपर्ट्स को चौंकाने वाली चीजें मिली हैं। इस जहाज की कहानी जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहाज से चाय भी मिली है।

विज्ञापन

Spain News in Hindi: समुद्री डाकुओं के डूबे जहाज को अब एक्सपर्ट्स ने खोज निकाला है। इस जहाज में काफी दुर्लभ चीजें मिली हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि ये जहाज 600 साल पहले डूब गया था। अब इसे स्पेन मोरक्को तट के बीच समुद्र में 2700 फीट नीचे खोजा गया है। बताया जा रहा है कि भूमध्य सागर के बीच मिला ये जहाज कुख्यात माने जाने वाले बार्बरी समुद्री डाकुओं का है। बार्बरी के ये डाकू रिहायशी इलाकों पर हमला करने के लिए जाने जाते हैं। जो अपने साथ लोगों को इस जहाज पर ले जाकर बंधक बना देते थे। इस जहाज से पौराणिक सोने की कलाकृतियां और दुर्लभ स्पाईग्लास मिला है। जहाज में कई देशों के मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें:शारीरिक संबंध बनाने को कोड्स में डील करते लोग…सेक्स वर्कर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस जहाज का संबंध अल्जीयर्स से है। जो अल्जीरिया की राजधानी है। इस शहर को कॉर्सेस शासनकाल में काफी क्रूर माना जाता था। यहीं से बार्बरी तट पर डकैती होती थी। कॉर्सेस शासनकाल को पश्चिमी देशों के लिए खतरा माना जाता था। एक्सपर्ट्स के अनुसार जो स्पाईग्लास यहां से मिला है, आशंका है कि इसे किसी यूरोपीय जहाज से लूटा गया था। मलबे में जो कलाकृतियां और अवशेष मिले हैं, वे साफ तौर पर इसे लुटेरों का जहाज होने का संकेत दे रहे हैं। जहाज से पुरानी शराब की बोतलें मिली हैं। जो उस समय बेल्जियम और जर्मनी में बनती थी। खास बात है कि जहाज से चाय भी मिली है। जो उस समय तुर्किए के ओटोमन में तैयार की जाती थी।

विज्ञापन

यहां के समुद्री डाकुओं से खौफ खाती थी दुनिया

जहाज की लंबाई करीब 45 फीट है। जिसे अब फ्लोरिडा की कंपनी ने खोजा है। इस कंपनी का नाम ओडिसी मरीन एक्सप्लोरेशन (OME) है। बता दें कि ओएमई की टीम अब तक समुद्र में डूबे 300 जहाजों का पता लगा चुकी है। लेकिन इस इलाके में पहली बार कोई बार्बरी समुद्री डाकुओं का जहाज मिला है। इस जहाज में चार बड़ी तोपें और 10 घूमने वाली बदूंकें भी मिली हैं। इसके पास ही जिब्राल्टर जलडमरूमध्य का इलाका है, जहां समुद्री डाकुओं का सबसे अधिक खौफ होता था। अभी यह पता नहीं लग सका है कि ये जहाज कितने टाइम एक्टिव रहा होगा। माना जा रहा है कि एक तूफान के कारण यह डूबा है। मलबे में ओटोमन के कटोरे मिले हैं। जो 1755 में तुर्किए में बनने बंद हो गए थे। इसमें 18वीं सदी से काफी पहले के बर्तन भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें:झील में 540 अरब डॉलर का खजाना; गर्म पानी के अंदर इतना ‘सफेद सोना’ कहां से आया? रिसर्च करके चौंके वैज्ञानिक

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:नेवी अफसर से शारीरिक संबंध और अश्लील वीडियो; परमाणु पनडुब्बी के कैप्टन की ‘गंदी’ हरकत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola