अरबपति कारोबारी एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने अपने सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप’ के साथ एक नया मुकाम हासिल किया है. स्टारशिप ने अपनी 14वीं टेस्ट उड़ान में पहली बार सफलतापूर्वक पृथ्वी की ऑर्बिट तक पहुंचकर इतिहास रच दिया. इस मिशन के दौरान रॉकेट ने अंतरिक्ष में 26 स्टारलिंक सैटेलाइट भी तैनात किए. हालांकि, तकनीकी खराबी के चलते मिशन को तय समय से पहले खत्म करना पड़ा और प्रशांत महासागर में उतरते समय इसमें जोरदार ब्लास्ट हो गया.
यह भी पढ़ें : ऐसे मिलेगा एलन मस्क की Tesla और SpaceX में एंट्री का गोल्डन चांस, जानिए कितनी मिलती है सैलरी?
टेक्सास से भरी थी उड़ान
124 मीटर ऊंचे इस विशालकाय स्टारशिप-सुपर हेवी रॉकेट को अमेरिका के टेक्सास स्थित स्टारबेस से लॉन्च किया गया था. उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद सुपर हेवी बूस्टर मुख्य यान से अलग हो गया और स्टारशिप ने अपनी आगे की अंतरिक्ष यात्रा शुरू की. अंतरिक्ष में पहुंचकर स्टारशिप ने 26 सैटेलाइट्स को उनकी कक्षा में छोड़ा, जो स्पेसएक्स के वैश्विक सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क का हिस्सा हैं. यह पहली बार था जब स्टारशिप ने किसी पेलोड को अंतरिक्ष में स्थापित किया.
थ्रस्टर की खराबी ने बिगाड़ा खेल
यह पूरा मिशन लगभग 10 घंटे चलने वाला था और तय योजना के अनुसार रॉकेट को भारत के ऊपर से भी गुजरना था. लेकिन बूस्टर से अलग होने के बाद स्टारशिप के एक थ्रस्टर ने अचानक काम करना बंद कर दिया. इस खराबी को देखते हुए स्पेसएक्स की टीम ने उड़ान योजना में बदलाव किया और मिशन को करीब 3 घंटे में ही खत्म करने का फैसला लिया. इसके बाद यान को हवाई के पास प्रशांत महासागर में उतारा गया, जहां वह धमाके के साथ समाप्त हो गया.
चांद और मंगल मिशन के लिए क्यों जरूरी?
भले ही यह मिशन समय से पहले खत्म हो गया हो, लेकिन पहली बार पृथ्वी की कक्षा तक पहुंचना और सफलतापूर्वक सैटेलाइट छोड़ना स्पेसएक्स के लिए बहुत बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. स्पेसएक्स इस रॉकेट को पूरी तरह रीयूजेबल बना रहा है. भविष्य में इंसानों को चांद और मंगल ग्रह तक भेजने के लिए नासा भी अपने ‘आर्टेमिस मिशन’ में इसी स्टारशिप का इस्तेमाल करने की तैयारी में है.
यह भी पढ़ें : कैसे काम करता है Starlink Satellite इंटरनेट? जानें क्या रहेंगे प्लान्स और कितनी होगी कीमत
संबंधित खबरें
जॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
1 hr agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
3 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
5 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
8 hrs agoLIVE: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
12 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
14 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines