ऐसे मिलेगा एलन मस्क की Tesla और SpaceX में एंट्री का गोल्डन चांस, जानिए कितनी मिलती है सैलरी?

अगर आप एलन मस्क की कंपनियों में नौकरी करना चाहते हैं, तो सिर्फ डिग्री नहीं बल्कि स्किल्स और प्रैक्टिकल नॉलेज बेहद जरूरी है. जानिए कैसे करें अप्लाई, क्या है सिलेक्शन प्रोसेस और कितनी मिलती है सैलरी.

Elon Musk jobs
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

एलन मस्क की कंपनियों में नौकरी का सपना

एलन मस्क की कंपनियों में नौकरी का सपना2 / 6

एलन मस्क की कंपनियों जैसे Tesla, SpaceX, Neuralink और X में नौकरी करना युवाओं का सपना बन चुका है. ये कंपनियां दुनिया की सबसे इनोवेटिव और हाई-टेक कंपनियों में गिनी जाती हैं.

विज्ञापन

किन लोगों को मिलते हैं ज्यादा मौके

किन लोगों को मिलते हैं ज्यादा मौके3 / 6

इन कंपनियों में डिग्री से ज्यादा स्किल्स को महत्व दिया जाता है. खासतौर पर इंजीनियरिंग, AI, डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस और रोबोटिक्स में एक्सपर्ट लोगों की मांग ज्यादा रहती है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ टेक जॉब ही मिलती है. यहां HR, मैनेजमेंट, डिजाइन, ऑपरेशन और फ्रंट डेस्क जैसी नॉन-टेक नौकरियां भी उपलब्ध होती हैं.

कैसे करें अप्लाई?

कैसे करें अप्लाई?4 / 6

जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए आपको कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट जैसे Tesla Careers या SpaceX Careers पर जाकर अप्लाई करना होता है. यहां नियमित रूप से वैकेंसी अपडेट होती रहती हैं.  

विज्ञापन

सिलेक्शन प्रोसेस कैसा होता है?

सिलेक्शन प्रोसेस कैसा होता है?5 / 6

इन कंपनियों का सिलेक्शन प्रोसेस काफी कठिन होता है. इसमें टेक्निकल टेस्ट, कई राउंड इंटरव्यू और प्रोजेक्ट बेस्ड सवाल पूछे जाते हैं. कई बार खुद एलन मस्क भी इंटरव्यू प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं.  

कितनी मिलती है सैलरी?

कितनी मिलती है सैलरी?6 / 6

Tesla में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी लगभग 80 लाख से 1.5 करोड़ रुपये सालाना तक हो सकती है. SpaceX में इंजीनियर की सैलरी करीब 70 लाख से 1.5 करोड़ रुपये सालाना तक जाती है. फ्रेशर्स भी इन कंपनियों में एंट्री ले सकते हैं, लेकिन शुरुआत इंटर्नशिप या एंट्री लेवल जॉब से करनी होती है. इंटर्न की सैलरी भी करीब 1 लाख रुपये प्रति महीने तक हो सकती है. (All Photos Credit: AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन