South Korea Vs North Korea: तानाशाही को लेकर दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन दक्षिण कोरिया ने पलटवार करते हुए कड़ी चेतावनी दी है। दक्षिण कोरिया ने कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से किसी भी परमाणु हमले का मतलब किम जोंग उन के नेतृत्व वाले शासन का अंत होगा।
सियोल की चेतावनी ऐसे वक्त आई है, जब प्योंगयांग ने कहा था कि यहां अमेरिकी परमाणु-सक्षम पनडुब्बी और अन्य रणनीतिक संपत्तियों की तैनाती उसके परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए उकसा रही हैं।
दक्षिण कोरिया पहुंची परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्योंगयांग के रक्षा मंत्री कांग सुन-नाम ने एक दिन पहले दक्षिण कोरिया में 18,750 टन की ओहियो कैटेगरी की परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) यूएसएस केंटकी के आगमन और इस सप्ताह दक्षिण कोरिया-अमेरिका परमाणु सलाहकार समूह (NCG) की उद्घाटन बैठक की आलोचना की थी। जिसके बाद सियोल के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है।
एजेंसी ने सियोल मंत्रालय के हवाले से कहा कि दक्षिण कोरिया-अमेरिका गठबंधन के खिलाफ किसी भी उत्तर कोरियाई परमाणु हमले की स्थिति में उसे निर्णायक प्रतिक्रिया सामना करना पड़ेगा। यह उत्तर कोरियाई शासन का अंत होगा। बता दें कि यूएसएस केंटुकी मंगलवार को दक्षिणपूर्वी बंदरगाह शहर बुसान पहुंचा। मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के इस दावे को खारिज किया है कि उन्होंने अड़ियल देश के लिए परमाणु खतरा पैदा किया है।
दोनों देशों के बीच बढ़ रहा तनाव
दरअसल, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। 12 जुलाई को उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल और बीते बुधवार को दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को दागा था।
यह भी पढ़ें: IVF से बने पैरेंट्स के पास नहीं थी ये जानकारी, कानूनी पचड़े में फंस गई बेटे की डेडबॉडी
संबंधित खबरें
LIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
3 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
6 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
15 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
20 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
21 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
22 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
22 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines