साउथ अफ्रीका से एक बड़े और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. देश के वेस्टर्न केप प्रांत में रविवार देर रात एक राष्ट्रीय राजमार्ग परदो मिनीबस टैक्सियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. अधिकारियों के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया.
स्थानीय यातायात प्रबंधन निगम (RTMC) और प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे केप टाउन से लगभग 380 किलोमीटर दूर एन1 (N1) हाईवे पर प्रिंस अल्बर्ट और लेउ-गामका के बीच हुई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पहले दोनों मिनी बस टैक्सियों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि उसके तुरंत बाद पीछे से आ रही एक तीसरी गाड़ी भी उनसे जा टकराई. टक्कर लगते ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चारों तरफ मलबा बिखर गया.
बागपत: 32 श्रद्धालुओं को ले जा रहा कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा, 12 की मौत
स्थानीय मीडिया और समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह हादसा वेस्टर्न केप प्रांत के एक व्यस्त मार्ग पर पेश आया. सूचना मिलते ही आपातकालीन दल, पुलिस और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है. प्रशासन ने बचाव और जांच कार्य के चलते एन1 हाईवे को दोनों दिशाओं में पूरी तरह बंद कर दिया है और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जा रहा है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके. दक्षिण अफ्रीका में मिनी बसें आम लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन हैं, लेकिन तेज रफ्तार और खराब सड़कों के चलते इस तरह के हादसे अक्सर चिंता का विषय बने रहते हैं.
तेलंगाना में ट्रक से टकराई निजी ई-बस, छह की मौत और 17 घायल; प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
12 mins agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
3 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
3 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
5 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
6 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
6 hrs agoLIVE: दिल्ली CM के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक जारी, गृह मंत्री भी मौजूद
9 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
10 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
10 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines