तेलंगाना में ट्रक से टकराई निजी ई-बस, छह की मौत और 17 घायल; प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

Telangana Road Accident: हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया. लोहे के खंभों से लदे ट्रक से टकराई प्राइवेट ई-बस, 6 यात्रियों की मौके पर जान गई और 17 घायल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Telangana Road Accident, Suryapet Electric Bus Crash, PM Narendra Modi

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह लोहे के खंभों से लदे ट्रक से टकराई प्राइवेट ई-बस। Photo: PTI

Telangana Road Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह निजी इलेक्ट्रिक बस की ट्रक से टक्कर हो जाने से पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह दर्दनाक हादसा हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाद मंडल के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक जताया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा गया कि सूर्यापेट की सड़क दुर्घटना से गहरा दुख पहुंचा है. पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि घायलों को बेहतरीन इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाए.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 44 यात्रियों को लेकर हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही एक निजी इलेक्ट्रिक बस आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई. सूर्यापेट के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. नरसिम्हा ने बताया कि कारखानों में इस्तेमाल होने वाले भारी लोहे के खंभे ले जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया था और वहीं रुक गया. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस सीधे ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पर लदे लोहे के खंभे बस के दाहिने हिस्से को चीरते हुए अंदर घुस गए, जिससे आगे बैठे यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को तुरंत पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से 2 यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेफर किया गया है. मृतकों में आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लोग शामिल हैं, जिनमें दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी थे. पुलिस को शुरुआती जांच में तेज रफ्तार के कारण हादसा होने की आशंका है और मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ