UNSC President Explainer: यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) का अध्यक्ष एक जनवरी 2026 से सोमालिया होगा और 31 जनवरी 2026 तक वह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेगा. सोमालिया ने यह जिम्मेदारी गुयाना से प्राप्त की है, जो साल 2025 के अंतिम महीने दिसंबर का अध्यक्ष था. वहीं आज से ही बहरीन, कोलंबिया, कांगो, लताविया UNSC के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में अपना 2 वर्षीय कार्यकाल शुरू करेंगे. क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के आधार पर चुने गए यह 5 देश पिछले साल जून में हुए गुप्त मतदान के जरिए संगठन के गैर-स्थायी चुने गए थे.
यह भी पढ़ें: न इंजन, न स्टील, न कील… जानें भारतीय नौसेना के अनोखे समुद्री जहाज INSV कौंडिन्या की खासियतें
ऐसे होता है अध्यक्ष का चयन
बता दें कि UNSC के अध्यक्ष की कुर्सी संगठन के 15 स्थायी और गैर-स्थायी सदस्यों के बीच घूमती रहती है और हर महीने अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर के हिसाब से सदस्य देश इसके अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभलते हैं. इस बार सोमालिया की जिम्मेदारी है. अगले महीने यह जिम्मेदारी यूनाइटेड किंगडम के पास चली जाएगी. बतौर अध्यक्ष सोमालिया की जिम्मेदारी एक से 31 जनवरी 2026 तक परिषद की बैठकों की अध्यक्षता करना, एजेंडा तय करना, बैठकों का संचालन करना और प्रेसिडेंशियल स्टेटमेंट जारी कराना है, वहीं सोमालिया के लए यह जिम्मेदारी बेहद अहम है.
भारत कितनी बार रहा अध्यक्ष?
बता दें कि 1945 से आज तक भारत 10 बार UNSC के अध्यक्ष पक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुका है. सोमालिया की तरह ही भारत भी UNSC का अस्थायी सदस्य है. जून 1950, मार्च 1951, सितंबर 1967 या दिसंबर 1972, अक्टूबर 1977, फरवरी 1985, अक्टूबर 1991, दिसंबर 1992, अगस्त 2011, नवंबर 2012, अगस्त 2021 में भारत UNSC का अध्यक्ष रखा, वहीं प्रधानमंत्री मोदी को एक बार भारत के अध्यक्षत रहते UNSC की हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता करने का का मौका मिला है, जिसे उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया था.
यह भी पढ़ें: समंदर की ‘महारानी’ पर महामहिम सवार, जानें कितनी ताकतवर है INS कलवरी, क्यों इसकी गूंज से कांप उठता है दुश्मन?
UNSC के सिर्फ 5 स्थायी सदस्य
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के 5 स्थायी सदस्य और 10 अस्थायी सदस्य हैं. स्थायी सदस्य तब से UNSC के सदस्य हैं, जब से संगठन की स्थापना हुई है और इन पांचों के पास ही वीटो पावर भी है, यानी UNSC में कोई भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव इन पांचों की सहमति से ही पास होगा. अगर कोई एक विरोधी हुआ तो प्रस्ताव पास नहीं होगा.
चीन 1945 में बतौर रिपब्लिक ऑफ चाइना UNSC का अध्यक्ष बना और 1971 में बतौर पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना शामिल हुआ. फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन भी 1945 से ही सदस्य हैं. वहीं 1945 में रूस Soviet Union (USSR) के रूप में UNSC का सदस्य बना और बाद में 1991 से रशियन फेडरेशन ने इसका स्थान ले लिया.
भारत, जापान, जर्मनी, ब्राजील (G4 देश) समेत कई देशों ने UNSC को स्थायी सदस्यता का प्रस्ताव दिया हुआ है, लेकिन 31 दिसंबर 2025 तक किसी के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है.
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
6 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
9 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
10 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
13 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
15 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
19 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
22 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines