रूस में सोशल मीडिया स्ट्राइक, व्हाट्सऐप-इंस्टाग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म के 10 करोड़ यूजर्स किए गए ब्लॉक

Social Media Ban: रूस की पुतिन सरकार ने देश में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन कर दिया है। अब लोग व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत कई नेटवर्किंग साइट यूज नहीं कर पाएंगे, क्योंकि अकांउट ब्लॉक ही कर दिए गए हैं। पुतिन सरकार ने लोकल सोशल नेटवर्किंग साइट लॉन्च करने का ऐलान किया है।

Social Media Ban in Russia

रूस की सरकार ने लोकल सोशल नेटवर्किंग साइट बनाई है।

Russia News: रूस में बड़ी सोशल मीडिया स्ट्राइक हुई है। पुतिन सरकार ने व्हाट्सऐप, यूट्यूब और इंस्टाग्राम समेत कई विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक लगा दी है। करीब 10 करोड़ यूजर्स ब्लॉक किए गए हैं और ऐलान किया गया है कि देशवासियों को देसी सोशल नेटवर्किंग साइट दी जाएगी। वहीं सोशल मीडिया बैन का फैसला इसलिए किया गया है, ताकि लोगों की प्राइवेसी बनी रहे। लोगों का पर्सनल डेटा लीक न हो, जिसका मिसयूज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द लॉन्च होगा लोकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

बता देंं कि रूस की पुतिन सरकार लोकल सोशल नेटवर्किंग साइट का ट्रायल पूरा कर चुकी है और जल्दी ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। सरकार का कहना हैं कि लोकल मैसेजिंग और एंटरटेनमेंट ऐप ज्‍यादा सुरक्षित और देसी टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। इससे लोगों का पर्सनल डेटा लीक नहीं होगा और उनकी प्राइवेसी भी बनी रहेगी। इसलिए विदेशी सोशल नेटवर्किंग साइट का डाेमेन ही देश के राष्ट्रीय डोमेन नेम सिस्टम (DNS) से हटा दिया गया है.

सरकार का इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को आदेश

बता दें कि रूस में व्हाट्सऐप, यूट्यूब और इंस्टाग्राम के अलावा BBC, Deutsche Welle, Radio Free Europe, Radio Liberty, गुमनाम Tor ब्राउजर को भी ब्लॉक किया गया है। साथ ही सरकार ने सभी इंटरनेट प्रोवाइडर्स को आदेश दिया है कि वे अब नेशनल डोमेन नेम सिस्टम का ही इस्तेमाल करेंगे। देश के ‘सॉवरेन इंटरनेट’ कानून के तहत यह अनिवार्य किया गया है। साल 2021 में Google DNS समेत अन्य DNS का इस्तेमाल बैन किया गया था।

विज्ञापन

इन देशों में बच्चों के लिए बैन हुआ सोशल मीडिया

बता दें कि रूस ने की पुतिन सरकार ने तो पूरा सोशल मीडिया बैन कर दिया है, लेकिन डेनमार्क, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन किया है। स्पेन की सरकार ने भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने का ऐलान किया है। वहीं भारत में भी अब बच्चों और नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग उठने लगी है, क्योंकि इससे बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ