स्पेन में सोशल मीडिया को लेकर बड़ा फैसला, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा फेसबुक-व्हाट्एसेप

Social Media Ban: दुनियाभर के कई देश अब बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन करने की मांग उठाने लगे हैं. 3 देश बैन कर चुके हैं और एक देश ने बैन लगाने का फैसला किया है. वहीं भारत में भी काफी समय से बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल प्रतिबंधित करने की मांग उठ रही है, जिस पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है.

Social Media Ban

भारत में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की मांग उठने लगी है.

Ban On Social Media: ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और डेनमार्क के बाद स्पेन ने भी सोशल मीडिया को लेकर बड़ा फैसला किया है. देशभर में 16 साल के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन कर दिया जाएगा. देश के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई शिखर सम्मलेन में यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि स्पेन के बच्चे और युवा होती पीढ़ी को अश्लील और भड़काऊ ऑनलाइन कंटेट से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए बैन लगाया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील कंटेट को बताया है बैन की वजह

सांचेज ने कहा कि उनकी सरकार जल्दी ही सोशल मीडिया बैन का नोटिफिकेशन जारी कर देगी. उसके बाद 16 साल से कम उम्र का कोई भी बच्चा किसी भी सोशल नेटवर्किंग साइट को ओपन नहीं कर पाएगा. सांचेज ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों को सोशल मीडिया बैन करने की वजह बताया. उन्होंने कहा कि कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण, अश्लील तस्वीरें और वीडियो, डीपफेक इमेज जैसे कंटेंट को प्रसारित होने दे रहीं और मूकदर्शक बनी हैं.

विपक्ष ने किया सरकारी फैसले का समर्थन

सांचेज ने कहा कि पैसा कमाने के लिए कंपनियां अश्लील और भड़काऊ कंटेट को इग्नोर कर सकती हैं, लेकिन सरकार नहीं कर सकती. सोशल मीडिया के कारण आज के बच्चे अकेले लाइफ जीने लगे हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. बच्चों में सोशल मीडिया के कारण ही नैतिक, सामाजिक और व्यवहारिक मूल्यों की कमी है. इससे देश का विकास होने बजाय पतन होगा. विपक्ष ने भी सरकार के फैसले का समर्थन किया है और इस फैसले का पूरे देश में प्रचार भी किया जाएगा.

विज्ञापन

यह 3 देश बैन कर चुके हैं सोशल मीडिया

बता दें कि स्पेन से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन किया हुआ है. ऐसा करने वाला ऑस्ट्रेलिया पहला देश है. डेनमार्क ने भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बैन किया हुआ है. जनवरी 2026 में फ्रांस ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन का आदेश जारी किया था. बिल पास करके कानून बना दिया गया है और इस सेशन से यह कानून स्कूलों में भी लागू हो जाएगा.

विज्ञापन

बता दें कि ब्रिटेन और भारत में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने की मांग उठी है, लेकिन अभी मांग पर विचार किया जा रहा है, कोई फैसला नहीं लिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ