Social Media Mistakes Chinese woman share QR Code instead posting food pic: आज के आधुनिक समय में टेक्नोलॉजी से जितना हमें फायदा मिल रहा है ,उतना नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। अभी कुछ दिन पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सामने आया था। किसी शख्स ने उनके फोटो को किसी दूसरी लड़की के वीडियो पर लगा दिया। जिसके बाद टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल किए जाने को लेकर लोगों के बीच चिंताएं बढ़ गईं। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं,जब तकनीक का गलत इस्तेमाल कर लोगों को नुकसान झेलना पड़ा। टेक्नॉलोजी से ही जुड़ा चीन से भी एक मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करना भारी पड़ गया। दरअसल, महिला अपने दोस्त के साथ एक रेस्टोरेंट में गई थी। जिसके बाद उसने उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। तस्वीर के साथ गलती से उसने क्यूआर कोड भी शेयर कर दिया। जिसके बाद उसके नाम से लोगों ने लाखों के ऑर्डर कर दिए। जब उसे पता चला तो वो एकदम हैरान रह गई।
महिला ने क्यूआर कोड को समझ लिया था स्टीकर
चीन की वांग की महिला के साथ के साथ ये घटना घटित हुई। जब उसने प्राइवेट वीचैट मोमेंट्स पेज पर रेस्टोरेंट की तस्वीर के साथ क्यूआर कोड शेयर कर दिया। दरअसल, महिला ने जिस टेबल से फूड ओडर किया, उसकी तस्वीर सोशल मीडिया शेयर हो गई, जिसे उसने स्टीकर समझ लिया था। इस गलती की वजह से महिला को पांच लाख रुपए (यूएस $ 60,000) ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ गया। साउथ मॉर्निंग चाइना पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वांग ने 23 नवंबर को अपने एक दोस्त के साथ रेस्टोरेंट का दौरा किया था, उनका इरादा केवल उन डिलीशियस डिश की तस्वीरें साझा करना था जिनका उन्होंने आनंद लिया। हालांकि, एक गड़बड़ी में उसने गलती से फूड का ऑर्डर देने और पेमेंट वाला एक क्यूआर कोड शेयर कर दिया, यह सोचकर कि वह सिर्फ स्टीकर है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: धरती पर इस जगह पड़ी थी आज तक की सबसे ज्यादा ठंड, -94 डिग्री पहुंच गया था टेंपरेचर
जिसके बाद उसे टेबल पर होने वाले ऑडर की पेमेंट करनी पड़ी। हालांकि, उसने तुरंत उस कोड को हटा दिया। लेकिन इसके बावजूद उसके नाम से ऑर्डर होते रहे। जिससे उसे लाखों का चूना लग गया। जब पीड़ित महिला ने इस बारे में रेस्टोरेंट के मालिक को बताया तो उन्हें भी नहीं पता चल सका कि वो ऑर्डर किसने किए थे। जानकारी के अनुसार, उन्हें पैसे तो वापस नहीं मिल सके। लेकिन उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि ऑनलाइन तस्वीरें शेयर करते हुए सावधानी बरतें। सोशल मीडिया पर जब महिला ने इस बारे में बताया तो लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोगों ने पीड़ित महिला के प्रति सहानुभूति प्रकट की। इस घटना के बाद पीड़िता महिला ने लोगों से अधिक से अधिक सावधानी बरतने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: आखिर क्यों फूट-फूट कर रोने लगे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, आंसू पोंछते तस्वीर आई सामने
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
4 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
16 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
19 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
19 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines