हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर को-पायलट ने कथित तौर पर हमला किया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने 174 यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई. चश्मदीद यात्री ने बयां की घटना.

विज्ञापन
फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में पहुंचने वाले चार यात्री. इनमें डेंटिस्ट मूसेव शोटा (सबसे बाएं तरफ). Image- X/@ynetnews

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में हुई घटना के बारे में फ्लाइट में मौजूद एक यात्री और पेशे से डेंटिस्ट मूसेव शोटा ने अपनी आंखों देखी घटना बयां की. उन्होंने कहा, ‘कॉकपिट में भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर उनके ही को-पायलट ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. उस समय मच्छार जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे. उनके शरीर से काफी खून बह रहा था और वह बार-बार बेहोशी की हालत में जा रहे थे. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोला और विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई.

शोटा उन चार यात्रियों में से थे, जो सबसे पहले कॉकपिट की तरफ पहुंचे थे. उस समय ओमान का को-पायलट कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश कर रहा था. शोटा और तीन अन्य यात्रियों ने मिलकर को-पायलट को पकड़ा और उसे रोकने की कोशिश की. इसके बाद शोटा ने सबसे पहले घायल पायलट स्मित का इलाज शुरू किया. उन्होंने विमान में ही जरूरी उपचार से उनका खून रोकने की कोशिश की, जिससे उनकी जान बचाने में मदद मिली.

‘मैंने इंतजार नहीं किया, तुरंत कॉकपिट की तरफ भागा’

इजरायली मीडिया Ynet से बात करते हुए शोटा ने कहा, ‘मैंने इंतजार नहीं किया. मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है और मैं तुरंत वहां भागा.’ शोटा के मुताबिक जब उन्होंने पायलट स्मित को देखा तो उनकी हालत बहुत खराब थी. सिर और हाथों से काफी खून बह रहा था. शोटा ने कहा, ‘विमान में मैं ही एक डॉक्टर था. मैंने खून रोकने की कोशिश की. लैंडिंग से कुछ समय पहले तक पायलट की हालत काफी ठीक थी, लेकिन उसके बाद उनकी स्थिति थोड़ी बिगड़ गई.’

विज्ञापन

उन्होंने CNN को बताया कि पायलट के शरीर पर कई गहरे घाव थे. उनके मुताबिक, स्मित का सिर और हाथ पर गहरे घाव थे और ऐसा लग रहा था जैसे वे लगभग दो हिस्सों में कट गए हों. शोटा ने कहा कि पायलट की हालत गंभीर थी, लेकिन उस समय उन्हें बेहद नाजुक नहीं कहा जा सकता था. सबसे बड़ी चिंता उनके शरीर से ज्यादा खून का बहना था.

यह भी पढ़ें : ‘आसमान में आपको कौन बचाएगा?’, Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल

विज्ञापन

खून से लथपथ हालत में भी बात कर रहे थे पायलट

घायल होने के बावजूद स्मित ने अपने होश नहीं खोए थे. वह विमान के फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे, लेकिन यात्रियों से बात कर रहे थे. शोटा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पायलट ने उनसे बातचीत करते हुए बताया कि उनकी उम्र 39 साल है और उनके दो बच्चे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि हमलावर ने उन्हें धारदार चीज से मारा और गालियां दीं.
एसोसिएटेड प्रेस (AP) से बातचीत में शोटा ने कहा कि घायल पायलट उस दौरान लगातार प्रार्थना कर रहे थे. शोटा ने कहा कि उन्हें डर था कि कहीं पायलट की जान न चली जाए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान के अंदर दो लोगों को फर्श पर घायल और खून से लथपथ हालत में देखा गया.

सऊदी अरब में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

घटना के बाद विमान ने सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग की. लैंडिंग के बाद सऊदी अरब की मेडिकल टीम ने घायल पायलट का इलाज किया. शोटा ने बताया कि मेडिकल टीम से उन्हें पता चला कि पायलट बच गए हैं और अब वह खतरे से बाहर है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं’, UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

घटना के बाद रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा में भारत के कंसुलेट जनरल दूतावास ने भी कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत बारे में बताया. भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि दोनों भारतीय मिशन कैप्टन मच्छार की मेडिकल जानकारी लगातार ले रहे हैं. दूतावास के मुताबिक, पायलट नॉर्थ-वेस्ट सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. भारतीय मिशन ने कहा कि वह उनकी सेहत को लेकर पूरी मेडिकल अपडेट का इंतजार कर रहा है. दूतावास ने कहा कि कैप्टन जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे. भारतीय मिशन ने यह भी बताया कि वह पायलट के परिवार के बातचीत कर रहा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola