हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हमलावर?

Slovakia Prime Minister Robert Fico Murder Attempt: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फीको की हत्या करने की कोशिश हुई है। उन्हें 5 गोलियां मारी गई हैं, लेकिन उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया था।

विज्ञापन
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पर हमला करने वाला शख्स पुलिस गिरफ्त में।

Slovakia Prime Minister Robert Fico Shot: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फीको (56) की हत्या करने की कोशिश हुई है। एक शख्स ने उन्हें 5 गोलियां मारी, जो पेट में लगीं। करीब साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद उन्हें बचाया जा सका। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। स्लोवाकिया के डिप्टी PM थॉमस तराबा ने हमले की पुष्टि की। उन्हें गोलियां तब मारी गईं, जब वे हैंडलोवा शहर में भाषण दे रहे थे।

स्लोवाकिया की राष्ट्रपति जुजाना कैपुतोवा ने प्रधानमंत्री फीको पर हुए हमले की निंदा की है और हमलावर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। गृहमंत्री माटुस सुताज एस्टोक ने हमले को राजनीतिक रंजिश बताया। वहीं पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया था और अब उससे पूछताछ जारी है कि उसने यह खौफनाक वारदात क्यों अंजाम दी?

 

यह भी पढ़ें:वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात

विज्ञापन

कौन है हमलावार, जिसे पुलिस ने मौके पर दबोचा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री फीको पर गोलियां चलाने वाला शख्स 71 साल का बुजुर्ग है। प्राथमिक जांच के अनुसार, वह देश का मशहूर लेखक है और स्लोवाक राइटर्स के आधिकारिक संघ के सदस्य है। उसने 3 कविता संग्रह लिखे हैं और वह लेविस शहर का रहने वाला है। देयर के आंतरिक मंत्री माटुस सुताज एस्टोक ने बुधवार को मीडिया के सामने हमलावार की पहचान उजागर की।

हमलावर DUHA (रेनबो) लिटरेरी क्लब का संस्थापक है। राइटर्स एसोसिएशन ने फेसबुक पर पुष्टि की कि प्रधानमंत्री पर गोलियां चलाने वाला व्यक्ति 2015 से संघ का सदस्य है। वहीं हमलावर के बेटे ने स्लोवाक न्यूज साइट aktuality.sk को बताया कि उसे नहीं पता था कि उसके पिता क्या सोच रहे थे? वह क्या योजना बना रहे थे और उन्होंने ऐसा क्यों किया। हां उनके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है, इसकी जानकारी उसे थी।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील

प्रधानमंत्री फीको को पसंद नहीं करता हमलावर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री फीको पर हमला देश की राजधानी ब्रातिस्लावा से 180 किलोमीटर दूर हैंडलोवा शहर में हुआ। पुलिस को शक है कि हमला चुनावी रंजिश में नफरत के चलते किया गया, क्योंकि हमलावर के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता प्रधानमंत्री फीको को पसंद नहीं करते और उन्होंने इस बार वोट भी दिया दिया था।

विज्ञापन

बता दें कि स्लोवाकिया में सितंबर 2023 में चुनाव हुए थे। 30 सितंबर को रिजल्ट आए और फीको प्रधानमंत्री बने, लगे पद ग्रहण करने के बाद वे विवादों में घिर गए। प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने पहला फैसला यूक्रेन की सैन्य सहायता पर रोक लगाने का लिया था। उनके इस फैसले की देश में काफी आलोचना हुई थी।

 

यह भी पढ़ें:B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola