अमेरिका के आयोवा शहर से 6 लोगों की हत्या के बाद सुसाइड की खबर आई है। 52 साल के एक शख्स ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही 6 रिश्तेदारों की हत्या करके खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वारदात आयोवा शहर के मस्केटाइन इलाके में अंजाम दी गई। बंदूकधारी ने अलग-अलग जगहों पर जाकर गोलीबारी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 2 घरों और एक कमर्शियल प्लेस से 6 शव बरामद किए, जो आरोपी के रिश्तेदार थे।
Kapil Sharma के कनाडा कैफे के पास चौथी बार फायरिंग, कॉमेडिन को फिर मिली धमकी
एक घर से 4 लोगों के शव बरामद
आरोपी ने खुद को पुलिस के सामने ही गोली मारी। मस्कटाइन पुलिस प्रमुख एंथनी कीस ने घटनाक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर को कंट्रोल रूम में फोन आया कि एक शख्स बंदूक लेकर सड़कों पर घूम रहा है। एक घर से गोलियां चलने की आवाजें भी आईं। बताए गए पते पर पुलिस पहुंची तो आरोपी घर से निकल चुका था, लेकिन घर के अंदर 4 शव बरामद हुए। वहीं आरोपी की पहचान रयान विलिज मैकफर्लांड के रूप में हुई।
कमर्शियल प्लेस से 2 शव बरामद
एंथनी कीस ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया तो वह मिसिसिपी नदी के किनारे एक रास्ते पर मिला। इस बीच कॉल आया कि एक कमर्शियल प्लेस पर 2 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी का घेराव किया तो उसने खुद को गोली मार ली। अधिकारियों और EMS कर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं मृतकों की पहचान उसके अपने ही रिश्तेदारों के तौर पर हुई।
ट्रंप की सुरक्षा में फिर लगी सेंध, जानें कौन है नसीरे बेस्ट और उसने व्हाइट हाउस के बाहर क्यों की अंधाधुंध फायरिंग?
घरेलू विवाद में हत्या और सुसाइड
एंथनी कीस के अनुसार, हत्या और सुसाइड की वारदात घरेलू विवाद के चलते अंजाम दी गई। सभी छह मृतकों के शवों पर भी गोलियों के निशान मिले हैं। सभी शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या में इस्तेमाल बंदूक को भी जब्त करके जांच के लिए भेजा है, ताकि कंफर्म हो कि सभी 6 लोगों को इसी बंदूक से गोली मारी गई। घटनाक्रम के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, लेकिन उन्हें समझाकर माहौल शांत कराया गया।
संबंधित खबरें
सऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
2 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
2 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
6 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
6 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
7 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
7 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
7 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
15 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
16 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines