Kapil Sharma के कनाडा कैफे के पास चौथी बार फायरिंग, कॉमेडिन को फिर मिली धमकी

Kapil Sharma Canada Cafe Firing Case: मशहूर कॉमेडिन कपिल शर्मा के कनाडा कैफे के पास एक बार फिर फायरिंग का मामला सामने आया है. बीते एक साल में ये मामला चौथी बार सामने आया है.

Kapil Sharma
1 / 7
Kapil Sharma. image credit- Social Media

विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर चिंता

सुरक्षा को लेकर चिंता2 / 7

रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी ताजा फायरिंग की घटना फिर सामने आई है. इस फायरिंग की घटना से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

जान से मारने की धमकी

जान से मारने की धमकी3 / 7

टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू नाम के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कपिल शर्मा और कैफे के मालिक दोनों को जान से मारने की धमकी मिली है.

कपिल शर्मा को चेतावनी

कपिल शर्मा को चेतावनी4 / 7

जानकारी की मानें, तो इस पोस्ट में गैंग ने कपिल शर्मा को लाइन में आने की चेतावनी दी है. पोस्ट के अनुसार, वो उनका टाइम बर्बाद कर रहे हैं और इशारा किया गया है कि अगर उन्होंने बात नहीं मानी तो उनके कैफे के साथ भी ऐसा ही हो सकता है.

विज्ञापन

कपिल शर्मा के कैफे के पास की लोकेशन

कपिल शर्मा के कैफे के पास की लोकेशन5 / 7

जानकारी की मानें तो ये घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे इलाके में 'चाय सुट्टा बार' आउटलेट के पास की बताई जा रही है. ये लोकेशन कपिल शर्मा के कैफे के पास की है. बता दें कि ये जानकारी सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर है और न्यूज24 इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है.

2025 में पहली बार फायरिंग

2025 में पहली बार फायरिंग6 / 7

कपिल शर्मा के कनाडा कैफे की बात करें तो साल 2025 से कैफे को लेकर फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं. साल 2025 में 10 जुलाई को पहली बार ये मामला सामने आया था.

विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क के लोगों ने ली जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क के लोगों ने ली जिम्मेदारी7 / 7

दूसरी बार ये घटना 7 अगस्त 2025 को हुई थी, जब फिर से उसी जगह पर कई राउंड फायरिंग की गई थी. इसके बाद 15-16 अक्टूबर 2025 में चार महीने के भीतर तीसरी बार कैफे को निशाना बनाया गया था और लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन