ईरान और अमेरिका के बीच 60 दिनों का युद्धविराम बीच में ही टूटकर अब पूरी तरह सैन्य संघर्ष में बदल चुका है. अमेरिकी सेना ने मंगलवार को साफ शब्दों में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे कमर्शियल जहाजों पर ईरान की ओर से हो रहे हमलों के जवाब में उसने ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नाकाबंदी दोबारा बढ़ा दी है. इस फैसले के साथ ही क्षेत्र में एक बार फिर पूरे पैमाने पर युद्ध छिड़ने की आशंकाएं तेज हो गई हैं.
अहवाज-केशम में जोरदार धमाकों की आवाज
ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणी शहर अहवाज में मंगलवार को एक और तेज धमाके की आवाज सुनी गई. इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित केशम द्वीप पर भी कई विस्फोटों की खबर सामने आई है. इससे पहले भी बंदर अब्बास और किश द्वीप के आसपास इसी तरह के धमाकों की सूचना मिलती रही है, जिससे साफ है कि दक्षिणी ईरान के तटीय इलाके लगातार अमेरिका के निशाने पर बने हुए हैं.
यह भी पढ़ें: सऊदी-हूती जंग से क्यों उड़ी पाकिस्तान की नींद? कैसे दोराहे पर खड़े हैं शहबाज शरीफ!
20 फीसदी टोल पर पलटे ट्रंप
गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच टकराव का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 फीसदी टोल वसूलने के फैसले को वापस ले लिया है, लेकिन ईरान के लिए रूट बंद रखने का ऐलान भी किया है. आपको बता दें कि दुनिया के कुल तेल व्यापार का करीब पांचवां हिस्सा इसी संकरे समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है, इसलिए यहां किसी भी तरह की अस्थिरता का सीधा असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ता है.
तेल की कीमतों पर पड़ सकता है असर
अमेरिका ने पहले भी अप्रैल के मध्य में इसी तरह की नाकाबंदी लागू की थी, जिसे जून के मध्य में एक अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर के बाद हटा लिया गया था. लेकिन बीते कुछ दिनों में जहाजों पर हुए हमलों और लगातार बिगड़ते हालात के बीच यह समझौता अब लगभग बेअसर होता दिख रहा है. इस बीच वैश्विक बाजारों में भी हलचल देखी जा रही है और तेल की कीमतों पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: कार्गो शिप के कैप्टन की कितनी होती है सैलरी? होर्मुज जैसे खतरनाक रास्तों के लिए दी जाती है स्पेशल ट्रेनिंग
संबंधित खबरें
मिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
48 mins agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
3 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
13 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
16 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
17 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
21 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines