'गुल्लक' की तरह कंपनी के पैसों को किया इस्तेमाल, अब HR महिला कर्मी को हुई जेल

Singapore News : सिंगापुर में एक महिला कर्मचारी ने कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगाया। इस मामले में अदालत ने उसे 18 महीने जेल की सजा सुनाई। आइए जानते हैं कि कैसे कर्मी की झूठ पकड़ी गई?

Worker jailed

HR महिला कर्मी को हुई जेल।

HR Women Jail : सिंगापुर में एचआर महिला कर्मचारी को गलत वेतन बताना भारी पड़ गया। इस मामले में अदालत ने उसे 18 महीने जेल की सजा सुनाई। आरोपी ने खुद के लिए करीब 1,48,000 अमेरिकी डॉलर के फर्जी वेतन का दावा किया था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) ने बताया कि 53 वर्षीय टैन ली नाह एक इंटीरियर डिजाइन फर्म ‘डी’ परसेप्शन सिंगापुर में एसोसिएट डायरेक्टर थी।

विज्ञापन

2017 से 2019 तक चलता रहा चोरी का सिलसिला

विज्ञापन

आरोपी टैन ने मई 2017 में कंपनी ज्वाइन की थी। इसके दो महीने के बाद ही उसने अपने खर्चों का झूठा दावा पेश करना शुरू कर दिया। आरोपी का यह सिलसिला नवंबर 2019 तक चलता रहा। कभी परिजनों के मेडिकल बिल तो कभी बच्चों के ट्यूशन फीस के लिए आरोपी ने कंपनी से 148,000 डॉलर का फर्जी वेतन प्राप्त किया।

विज्ञापन

जज ने भी टिप्पणी की

जज ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोपी ने कंपनी के फंड को अपने ‘व्यक्तिगत गुल्लक’ की तरह इस्तेमाल किया। अदालत ने यह भी पाया कि टैन ने हर महीने झूठी यात्रा के बहाने 750 डॉलर हासिल किया। साथ ही उसने जनवरी से नवंबर 2019 तक अपने फर्जी दावों में मोबाइल फोन खर्च, भुगतान किए गए अवकाश भत्ते और कुछ अतिरिक्त खर्च भी जोड़े।

विज्ञापन

ऐसे खुली थी पोल

विज्ञापन

आरोपी टैन को अगस्त 2017 में सेंट्रल प्रोविडेंट फंड (CPF) में पैसे ट्रांसफर करने के लिए दो चेक दिए गए थे। उसने इस पैसे को अपने खाते में जमा कर दिया। टैन कंपनी में एक ऐसे कर्मचारी थी, जो पेरोल सिस्टम की प्रभारी थी। उसके पास ही कंपनी की पेरोल सिस्टम का पासवर्ड था और वह सिस्टम में सभी कर्मियों के वेतन को अपडेट करती थी। एक कर्मचारी की शिकायत पर उसकी पोल खुल गई। जब कंपनी ने इसकी जांच की तो मामला सही पाया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ