नई दिल्ली: संयुक्त राज्य अमेरिका में कृपाण रखने वाले एक छात्र को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया। छात्र ने खुद वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। छात्र ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी पुलिस ने उससे बदसलूकी भी की। मामला उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय की है। छात्र इस यूनिवर्सिटी का छात्र है।
अभी पढ़ें – Viral Video: अब कछुआ धीरे नहीं तेज दौड़ता है, वायरल हुआ यह वीडियो
घटना का वीडियो ट्विटर पर अपलोड करते हुए छात्र ने दावा किया कि पुलिस ने उसे कृपाण निकालने को कहा। छात्र ने जब इसका महत्व बताया और इसी धर्म से जुड़ा बताया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो में छात्र ने कहा कि मैं इसे पोस्ट नहीं करना चाहता था क्योंकि मुझे लगता है कि ऐसा करने पर मुझे यूनिवर्सिटी की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलेगा।
https://twitter.com/thatsamaan/status/1573422591246753794
छात्र ने लिखा कि किसी ने 911 पर कॉल किया और मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस पहुंची और कृपाण निकालने को कहा। मैंने जब मना किया तो मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, खबर की जानकारी के बाद दुनिया भर के सिख समाज के लोगों और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
वीडियो को 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया
छात्र की ओर से पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं 62 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कई अमेरिकी कानूनी तौर पर हैंडगन रखते हैं, वे गिरफ्तार नहीं होते हैं। मुझे उम्मीद है कि शिकायत खारिज हो जाएगी।
एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस पर गौर किया जाना चाहिए और अधिकारी को फटकार लगाई जानी चाहिए, ताकि वह धार्मिक वस्तुओं के बारे में जान सके। एक अन्य यूजर ने अमेरिकियों के धर्म की बुनियादी समझ न होने की बात कही।
पांच सिख काकर का अंग है कृपाण
बता दें कि कृपाण पांच सिख काकरों के अभिन्न अंगों में से एक है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की वेबसाइट के अनुसार, K अक्षर से शुरू होने वाले केश, कंघा, कारा, कछेड़ा, कृपाण खालसा के पांच प्रतीक हैं। कृपाण सिख पुरुषों और महिलाओं द्वारा पहना जाता है।
भाजपा नेता ने जताई आपत्ति
उधर, ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा कि सिख काकरों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कई वैश्विक अभियानों के बावजूद कृपाण रखने वाले छात्र को गिरफ्तार करना निराशाजनक है। सिख छात्रों के प्रति यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के भेदभावपूर्ण रवैए की मैं कड़ी निंदा करता हूं।
अभी पढ़ें – Viral Video: बिल्ली बनी Flying Cat, वीडियो देख रह जाएंगे हक्का-बक्का
सिरसा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हम कैंपस पुलिस और यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से माफी की मांग करते हैं। हम कृपाणधारी छात्र को उचित समय पर रिहा करने के लिए भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
5 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
7 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
8 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
10 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
10 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
19 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
20 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
23 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines