हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राशन की किल्लत, मेंटल हेल्थ… ईरान के पास US युद्धपोत पर हालात बेहद खराब! समुद्र में कूदने को मजबूर नौसैनिक

एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर तैनात नौसेनिकों की हालत खराब होने लगी है. खाने की कमी और मुश्किल हालातों की वजह से वो परेशान हो चुके हैं.

विज्ञापन
Credit: AI

200 से ज्यादा दिनों से एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन मिडिल ईस्ट में तैनात है. अब हालात ये हैं कि उसपर तैनात नौसेनिकों की हालत खराब होने लगी है. खाने की कमी और मुश्किल हालातों की वजह से वो परेशान हो चुके हैं. अब्राहम लिंकन पर तैनात क्रू थके-हारे होने के बावजूद ईरान के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है. नौबत यहां तक आ गई है कि उनका मनोबल इस कदर गिर गया है कि वो युद्धपोत से कूदने की कोशिश तक कर चुके हैं. इस बात की जानकारी खुद क्रू मेंबर्स के परिवारवालों ने मीडिया को दी है. अपने परिवारों से बातचीत के दौरान क्रू मेंबर्स ने बताया कि जहाज़ पर हालात बेहद खराब हैं. उन्हें खाने में सिर्फ आधा कप चावल और दो टॉर्टिला दिए जा रहे हैं, साबुन और टूथपेस्ट पहले ही खत्म हो चुके हैं, टॉयलेट टूटे हुए हैं, हफ्तों से कपड़े नहीं धुले हैं.

ये भी पढ़ें: मिस्र के कार्गो शिप पर हूती विद्रोहियों का हमला, 6 की मौत; ईरान जा रहे जहाज को US ने रोका

क्या है मुद्दा?

जून में ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौते की कोशिश हुई थी, जो बेकार साबित हुई और दोनों ने एक-दूसरे पर फिर से हमले करने शुरू कर दिए. ईरान-अमेरिका की लड़ाई अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आ गई है, जोकि कच्चे तेल के व्यापार के लिए सबसे अहम रास्ता है. अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नाकेबंदी मजबूत की और मिडिल ईस्ट में USS अब्राहम लिंकन समेत करीब 20 युद्धपोत तैनात किए हैं. लेकिन ये तैनाती कब खत्म होगी, इसका कोई आइडिया नहीं है. ऐसे में क्रू मेंबर्स के परिवार वाले उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर काफी परेशान हैं.

विज्ञापन

नाविकों ने की कूदने की कोशिश

एक क्रू मेंबर जो एयरक्राफ्ट कैरियर से कूदने की कोशिश कर चुके हैं, उनकी पत्नी एनाबेल लोमा ने अमेरिका के मिलिट्री टाइम्स को बताया कि वो डरे हुए हैं. उनके पति को लगता है कि उन्हें बेइज्जत करके नौकरी से बाहर निकाला जाएगा. लोमा ने बताया कि उनके पति को फिलहाल मेडिकल होल्ड पर रखा गया है. द क्रेडल की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्राहम लिंकन पर सवार कम से कम 6 नाविक जहाज से कूदने की कोशिश कर चुके हैं. फिलहाल, बस ये कहा गया है कि उनकी मानसिक हालत पर नज़र रखी है.

ये भी पढ़ें: ‘5 महीने की जंग में मरने वालों के परिजनों को मुआवज़ा दे ईरान…’, राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान के सामने रखी मांग

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola