Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Colorado Gay Club: अमेरिका के कोलोराडो गे क्लब में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोग घायल

Colorado Gay Club: अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स के एक गे नाइट क्लब में रविवार को एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद एक वीडियो में क्लब के बाहर सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस दिख रही […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Nov 20, 2022 15:14

Colorado Gay Club: अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स के एक गे नाइट क्लब में रविवार को एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद एक वीडियो में क्लब के बाहर सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस दिख रही हैं।

---विज्ञापन---

यह हमला ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस (TDOR) पर हुआ, जो ट्रांसफोबिया के परिणामस्वरूप मारे गए किसी भी व्यक्ति को याद करने के लिए 20 नवंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारी हमलावर ने स्नाइपर राइफल का उपयोग करके कम से कम 10 लोगों को गोली मारी है। फिलहाल, बंदूकधारी हमलावर पर काबू नहीं पाया जा सका है। फिलहाल, बंदूकधारी के मकसद और गोलीबारी में घायल हुए लोगों की संख्या के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

First published on: Nov 20, 2022 03:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.