हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'इस्लामिक NATO' को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, ईरान को लेकर तुर्किए का सऊदी अरब को दोटूक संदेश, क्या समझौता था जानें‌?

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किए के बीच हुए समझौते का एक प्रावधान स्पष्ट किया गया है. तुर्किए के विदेश मंत्री ने एक बयान दिया है, जिससे सऊदी अरब को बड़ा झटका लगा है. इस बयान का कनेक्शन सीधे ईरान से है, जिसने अमेरिका से युद्ध के चलते सऊदी अरब को नुकसान पहुंचाया.

विज्ञापन
Islamic NATO

‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ यानी ‘इस्लामिक NATO’ को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. यह समझौता सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के बीच हुआ है, लेकिन तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने सऊदी अरब को दोटूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि यह समझौता ईरान या किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं किया गया है. बल्कि समझौते में शामिल किसी सदस्य देश पर हमला हुआ तो ‘इस्लामिक NATO’ उसकी मदद तभी करेगा, जब वह औपचारिक रूप से मदद मांगेगा. अगर उसे मदद नहीं चाहिए तो हमला सिर्फ उसी देश पर हुआ माना जाएगा, न कि वह हमला पूरे ‘इस्लामिक NATO’ पर होगा.

‘होर्मुज़ को खोलने के लिए अमेरिका को माननी होंगी शर्तें…’, IRGC ने ट्रंप सरकार के दावे को किया खारिज

क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम समझौता

बता दें कि ईरान को लेकर तुर्किए के स्पष्टीकारण से सऊदी अरब-पाकिस्तान के साथ हुई नई डिफेंस डील पर सवाल उठे. तुर्किए के विदेश मंत्री ने सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए रक्षा समझौता ईरान को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है. लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि तीनों देशों में किसी एक पर हमला तीनों पर हमला तब तक नहीं माना जाएगा, जब तक हमले का शिकार देश औपचारिक रूप से मदद नहीं मनेगा. तुर्किए के विदेश मंत्री का बयान सऊदी अरब के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि अमेरिका के साथ जंग में ईरान ने सऊदी अरब पर खूब मिसाइल बरसाईं हैं.

विज्ञापन

सऊदी अरब ने ईरान के हमले से हुए नुकसान गिनाए

ईरान ने हमले करने के पीछे तर्क दिया था कि वह यह हमले खाड़ी देश पर नहीं, बल्कि खाड़ी देशों में बने अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर कर रहा है. जबकि उस हमले में नुकसान तो सऊदी अरब के बनुियादी ढांचे, टूरिज्म और व्यापार का हुआ. देश को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. बता दें कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच एक समझौता हुआ है, जिस पर सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में हस्ताक्षर किए. इसमें प्रावधान है कि तीनों में से किसी एक पर हमला तीनों पर हमला नहीं माना जाएगा.

क्या है 3500 करोड़ का ‘बॉलरूम’ प्रोजेक्ट? जिस पर कोर्ट ने लगाई रोक, जानें कांग्रेस क्यों नहीं दे रही ट्रंप के प्रस्ताव को मंजूरी?

विज्ञापन

सदस्य बनने के इच्छुक देशों का तुर्किए ने स्वागत किया

‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौता’ कच्चे तेल के भंडार सऊदी अरब, परमाणु शक्ति संपन्न पाकिस्तान और तुर्किए को दोस्त बनाता है, जिनके पास NATO की दूसरी सबसे बड़ी सेना है. तीनों के ड्रोन पूरी दुनिया में मशहूर हैं और तीनों देशों का डेफेंस सेक्टर तेजी से ग्रोथ कर रहा है. इस समझौते को ‘इस्लामिक NATO’ कहा जा रहा, क्योंकि समझौते में शामिल तीनों देश सुन्नी मुस्लिम देश हैं. अगर कोई देश इसका सदस्य बनना चाहता है तो उसका स्वागत भी इन तीनों देशों ने किया है. समझौता कोई लिखित दस्तावेज नहीं है, जिस पर हमने हस्ताक्षर किए हैं. इसके प्रावधान भी NATO के प्रावधानों की तरह नहीं हैं और न कभी होंगे.

औपचारिक मदद मांगने पर सहयोग को हाथ बढ़ाएंगे

तुर्किए के विदेश मंत्री फिदान ने बताया कि NATO के अनुच्छेद-5 में एक प्रावधान है कि अगर किसी एक देश पर हमला होता है तो उसे सभी 32 सदस्य देशों पर हमला माना जाएगा, लेकिन इस्लामिक NATO ऐसा नहीं है. अगर किसी एक देश पर हमला हुआ और वह औपचारिक मदद मांगता है तो तब दूसरे देश उस देश के साथ सीक्रेट इन्फॉर्मेशन शेयर करेंगे, लॉजिस्टिक्स हेल्प करेंगे और सैन्य टुकड़ियां तैनात करेंगे. समझौते के अनुसार तीनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्री अपने सैन्य प्रमुखों के साथ एक रेगुलर मीटिंग करेंगे. तीनों देश का एक सचिवालय भी होगा, जिसे सऊदी अरब में खोला जाएगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola