Sheikh Hasina Bangladesh Exile Reasons: बांग्लादेश में छात्रों का आरक्षण रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन बीते ढाई महीने से हो रहा है। इससे पहले भी साल 2018 में इस मुद्दे पर प्रदर्शन हुआ था। लेकिन आज ऐसा क्या हुआ कि मजबूरन प्रधानमंत्री शेख हसीना को न केवल इस्तीफा देना पड़ा? बल्कि उन्हें अपनी जान बचाकर देश छोड़कर भागना पड़ा।
जमात-ए- इस्लामी पर लगाया था प्रतिबंध
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेख हसीना का एक कदम उन पर भारी पड़ गया। दरअसल, हाल ही में बांग्लादेशी सरकार ने कंट्टरपंथी संगठन जमात-ए- इस्लामी पर प्रतिबंध लगाया था। बताया जा रहा है कि इससे संगठन और उसके समर्थक काफी नाराज थे। बैन के कुछ दिनों के भीतर ही इस तख्तापलट की पूरी बिसात गढ़ी गई और आज सुबह से ही प्रदर्शनकारी देश में जगह-जगह उग्र प्रदर्शन और आगजनी कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: पीएम हाउस से प्रदर्शनकारी उठा ले गए कालीन, शेख हसीना के बर्तनों में खाया खाना, देखें वीडियो
हाई कोर्ट ने रद्द किया था पंजीकरण
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। बता दें जमात-ए-इस्लामी एक राजनीतिक पार्टी है, जिसे बांग्लादेश में कट्टरपंथी माना जाता है। जानकारी के अनुसार साल संगठन की शुरुआत 1941 में ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी। 2018 में बांग्लादेश हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश में संगठन का पंजीकरण रद्द कर दिया था।
आज सुबह से ही हो रही थीं हिंसक झड़प
फिलहाल जमात का कोई सदस्य देश के आम चुनाव नहीं खड़ा नहीं हो सकता सकता है। लेकिन संगठन छात्र राजनीति से लेकर विधानसभा तक अपनी पूरी पकड़ रखता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जमात-ए-इस्लामी पर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हमला करने का आरोप होता रहता है। बीते कुछ दिनों से संगठन के कार्यकर्ता काफी एक्टिव थे और बैन के विरोध में सरकार के खिलाफ समर्थन जुटा रहे थे। जिसका नतीजा निकला की आज शेख हसीना को अपना पद छोड़कर देश से भागना पड़ा।
ये भी पड़ें: Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश में तख्तापलट, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्तीफा; देश भी छोड़ा
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
52 mins agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
3 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
4 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
5 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
15 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
21 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines