Shangri-La-Dialogue: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हर तरफ भारत की तीनों सेनाओं की तारीफ हो रही है। कम समय में पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के खिलाफ लिए गए एक्शन ने दुश्मन देश को हैरानी में डाल दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुनिया को पाकिस्तान का काला चेहरा दिखाने के बाद अब देश से बाहर यानी विदेशों में भी पाकिस्तान की नापाक मंसूबों को बताने के लिए भारतीय सांसदों का दल अलग-अलग देशों में भेजा गया है। तो वहीं, इन सब के बीच भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान में सिंगापुर पहुंच कर पाकिस्तान की तरफ से की जा रही आतंकी हरकतों के बारे में बताया। आपको बता दें कि सीडीएस अनिल चौहान सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग में शिरकत कर रहे हैं। क्या होता है शांगरी-ला डायलॉग, आइए जानते हैं।
क्या होता है शांगरी-ला-डायलॉग?
शांगरी-ला-डायलॉग को दुनिया में बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह वार्षिक सम्मेलन 2002 से आयोजित हो रहा है और इसमें रक्षा मंत्री, सैन्य प्रमुख, और नीति निर्माता भाग लेते हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा, रणनीतिक स्थिरता, और सहयोग को बढ़ावा देना है। इस डायलॉग में 40 से ज्यादा देशों के सैन्य अधिकारी हिंद-प्रशांत सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए आते हैं।
इसका आयोजन सिंगापुर में किया गया है। वैसे तो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कई सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है, लेकिन शांगरी-ला डायलॉग को सबसे अहम माना जाता है। वह इसलिए कि यह एक सालाना सम्मेलन होता है, जिसमें कई देशों के सेना प्रमुख हिस्सा लेते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘भारत-पाकिस्तान के बीच मैंने परमाणु आपदा टाली…’, सीजफायर पर ट्रंप ने फिर दिखाया बड़बोलापन
कौन करता है इसका आयोजन?
इस आयोजन को IISS– International Institute for Strategic Studies की तरफ से किया जाता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा मामलों में बेहतर तैयारी की संभावनाओं पर विचार करना और यह समझना होता है कि वैश्विक स्तर पर आतंकवाद को किस प्रकार पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। इस डायलॉग का नाम सिंगापुर के फेमस शांगरी-ला होटल के नाम पर रखा गया है, जिसका मतलब स्वर्ग से है। इस डायलॉग में इस बार सबसे अहम मुद्दे जो उठाए गए वह हैं:
- ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दूसरे देशों को जानकारी देना, कि आखिर ऑपरेशन सिंदूर क्यों जरूरी था।
- दक्षिण चीन सागर में तनाव।
- साइबर सुरक्षा।
- यूक्रेन युद्ध और ताइवान मुद्दा।
- विदेश हथियार बनाम आत्मनिर्भर भारत से बने हथियार में अंतर को बताना।
ये भी पढ़ें- ‘भारत पर हमले का 10 गुना ताकत से मिलेगा जवाब’, शिवसेना सांसद प्रियंका ने पाकिस्तान को दिया चैलेंज
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
3 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
4 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
14 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
23 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines