'भारत पर हमले का 10 गुना ताकत से मिलेगा जवाब', शिवसेना सांसद प्रियंका ने पाकिस्तान को दिया चैलेंज

Operation Sindoor: डेनमार्क पहुंचे भारतीय डेलिगेशन की सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए बोला है कि अगर भारत के नागरिकों को निशाना बनाया जाएगा, तो भारत दस गुना ताकत से जवाब देगा।

Image (57)
विज्ञापन

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दुनिया को विस्तार से जानकारी देने के लिए भारत से विभिन्न देशों में रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल में रविशंकर प्रसाद की टीम इस समय डेनमार्क के दौरे पर है। यहां राजधानी कोपेनहेगन में आयोजित कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट वैश्विक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने न सिर्फ भारत की अंदरूनी स्थिति के बारे में बताया बल्कि विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के बारे में बात करते हुए हाल ही में पहलगाम हमले की विस्तृत जानकारी भी दी। प्रियंका ने पाकिस्तान को भी खुली चुनौती दी है कि यदि वह भारत के नागरिकों और जवानों पर हमले करता है, तो भारत दस गुना ताकत से उन्हें जवाब देगा।

आर्टिकल 370 का भी हुआ जिक्र

शिवसेना सांसद ने भाषण की शुरुआत आर्टिकल 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आई राजनीतिक स्थिरता और शांति के बारे में बताते हुए की थी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में जनता द्वारा चुनी गई निर्वाचित सरकार है, जो वहां लोकतंत्र की मौजूदगी का सबूत है। प्रियंका ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह राज्य के दर्जे की मांग का समय नहीं है, बल्कि अपने न्याय के लिए संघर्ष का समय है।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर महिलाओं को समर्पित

डेनमार्क में उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह अभियान उन महिलाओं को समर्पित है जिनके पति पहलगाम में आतंकवादी हमले की भेंट चढ़े हैं। उन्होंने कहा, यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि यह पाकिस्तान को कड़ा संदेश था कि भारत अपने नागरिकों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देगा। आगे वे कहती हैं- “अगर तुम हमारे घरों को उजाड़ोगे, तो हम तुम्हारे आतंकी ठिकानों को नष्ट करेंगे। भारत अब चुप नहीं बैठेगा। हम अपने देश की रक्षा के लिए हर कदम उठाएंगे।”

IMF को भी दी नसीहत!

प्रियंका ने इस मंच से यह भी बताया कि जब वे कार्यक्रम स्थल आ रही थी, तब उन्होंने वहां कुछ झंडे देखे जो पाकिस्तान समर्थक समूहों के थे। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो IMF से कर्ज ले रहे हैं, वे इन गतिविधियों को फंड करने में लगे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि IMF और दुनिया भी इस बात को समझें कि आखिर उनका पैसा कहां जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ