पति ने मुझे शर्त में जीता...सुहागरात के अगले दिन पत्नी के सामने खुला वो राज, तलाक तक पहुंची बात
Edited By Khushbu Goyal

Office Colleagues Bet
Edited By Khushbu Goyal

Office Colleagues Bet
A Man Won Wife In A Bet With Collegues: मुझे मेरे पति ने शर्त में जीता। उसने ऑफिस में दोस्तों के साथ शर्त लगाई थी, जिसे वह जीत गया और उस शर्त को जीतने के इनाम में उसने मुझसे शादी की। कितनी शर्मनाक हरकत है? कितना दुख हो रहा है मुझे। ऐसे पति को साथ मुझे नहीं रहना, इसलिए मैं अपने उस शख्स से तलाक लेने के बारे में सोच रही हूं। यह काफी अशिष्ट और घृणित हरकत है। अपने माता-पिता से बात करने के बाद तलाक की याचिका दायर करुंगी। उसने मेरी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। महिला के सामने सुहागरात के अगले दिन वो राज खुला, जिससे बात तलाक तक पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: 70 हजार तरह के सांप, कई ऐसे जो कभी देखे नहीं होंगे…यह है दुनिया का सबसे बड़ा Snake Museum
पार्टी में पति के दोस्तों ने खोला शर्त का राज
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता एककॉल सेंटर में काम करती थी। वह काफी सुंदर और आकर्षक थी। इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए उसे एक युवक दूसरों से काफी अलग लगा। वह लगातार उससे बातें करता था, लेकिन उस तरह नहीं, जैसे बाकी करते थे। इसलिए उसने उस युवक को अपना पर्सनल नंबर दे दिया। इसके बाद उससे बातचीत होती रही। बातचीत दोस्ती में बदल गई और हमें एक दूसरे से प्यार हो गया। हमने शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के अगले दिन हम एक पार्टी में गए, जहां पति के दोस्तों से शर्त की कहानी पता चली। जिस बारे में पीड़िता ने पति से पूछा तो उसने भी शर्त की बात मान ली।
रिपोर्ट के अनुसार, पति के सहकर्मियों ने बताया कि कॉल सेंटर में काम करने के दौरान जब बात होती थी तो उसके पति ने सहकर्मियों से शर्त लगाई थी कि जो उस लड़की का भरोसा जीत लेगा। उससे दोस्ती कर लेगा, वह उससे शादी करेगा। इसके बाद शर्त में शामिल सभी लोगों ने उससे बात की, लेकिन शर्त उसका पति जीत गया और उसने उससे शादी कर ली। यह जानने के बाद उसने पति को बात की तो उसने ऐसी बचकानी शर्त लगाने की बात स्वीकार कर ली। उसने कहा कि बेशक वह शर्त थी, लेकिन वह उससे सच में प्यार करता है। प्यार करता है, इसलिए उसने उससे शादी की, शर्त जीतने की वजह से नहीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: