नई दिल्ली: उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रही SCO मीटिंग में दुनिया भर के नेता इकठ्ठा हुए हैं। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी इस समिट में शामिल हुए। शहबाज शरीफ की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सामने परेशान दिखे। वे पुतिन से मदद मांगते नजर आए।

विज्ञापन

दरअसल पुतिन ने मीटिंग में रूसी में अपनी बात कहनी शुरू कि तो पाकिस्तान पीएम को पता चला कि उनके कान में ट्रांसलेट टूल तो चल ही नहीं रहा। शहबाज परेशानी में कान को टटोलने लगे। जिसके बाद पुतिन भी हंसने को मजबूर हो गए और काफी देर तक पाकिस्तानी पीएम का ट्रांसलेटर टूल काम ही नहीं किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

परेशान दिखे शहबाज

SCO समिट से पहले शाहबाज शरीफ की पुतिन से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहबाज ट्रांसलेटर टूल नहीं लगा पा रहे हैं। उनका ईयरफोन बार-बार नीचे गिरा। उन्होंने कई बार ट्रांसलेटर टूल को लगाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। परेशान होकर उन्होंने मदद मांग ली। शाहबाज ने कहा- क्या कोई मेरी मदद कर सकता है? एक सहायक आया और उनके कान में टूल लगा गया। इतने में इसे देख रूसी राष्ट्रपति हंसने लगे।

विज्ञापन

दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शाहबाज दो दिवसीय SCO समिट के लिए उज्बेकिस्तान पहुंचे हैं। शाहबाज और पुतिन के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन पाकिस्तान तक गैस पाइपलाइन एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा।पुतिन ने कहा कि पाइपलाइन के जरिए पाकिस्तान तक गैस की सप्लाई संभव है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ