SFJ Chief Gurpatwant Singh Pannun UTurn: सिख फॉर जस्टिस प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई से डर गया है। इसलिए वह एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी देने वाली बात से पलट गया है। उसके सुर ही बदल गए हैं। उसने एक नया वीडियो जारी करके कहा है कि मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया है। मैंने एयर इंडिया का बहिष्कार करने की बात कही थी, न कि फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दी थी। बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एअर इंडिया को धमकी दी थी। पन्नू ने कहा था कि अगर 19 नवंबर को फ्लाइट को उड़ाने की धमकी देते हुए सिखों को एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर करने से बचने की सलाह दी थी। उसने IGI एयरपोर्ट दिल्ली को भी धमाका करके उड़ाने की धमकी दी थी।
पन्नू की हत्या करने की कोशिश का आरोप भारत पर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पन्नू ने अब एक नया संदेश सिखों को दिया है। पन्नू के अनुसार, एक दिसंबर 2023 से टोरोंटो एयरपोर्ट और वैंकूवर हवाई अड्डों पर एयर इंडिया का बहिष्कार करके एक नया अभियान शुरू किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले पन्नू ने 4 नवंबर को भी एक वीडियो जारी करके दिल्ली एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की थी। दूसरी ओर, पन्नू लगातार धमकियों पर धमकियां दिए जा रहे है। इससे भारत और कनाडा के बीच तनाव खत्म नहीं हो रहा। इस बीच, ब्रिटेन के एक मीडिया हाउस ने दावा किया है कि अमेरिका की धरती पर पन्नू की हत्या करने की कोशिश की जा रही है। यह दावा अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से किया गया है। वहीं पन्नू की हत्या करने की कोशिश करने का आरोप भारत पर लगाया है, जिसका जवाब भी भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पलटवार में यह जवाब दिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत-अमेरिका ने हाल ही में दोनों देशों की सुरक्षा पर चर्चा के दौरान अपराधियों, आतंकवादियों को लेकर कुछ जानकारियां एक दूसरे से शेयर की थीं। यह जानकारियां दोनों देशों के लिए चिंता का विषय हैं। दोनों ने उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने का फैसला लिय है। भारत इन सूचनाओं को गंभीरता से ले रहा है, क्योंकि यह देश के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर असर डालती हैं। बता दें कि NIA ने पन्नू के खिलाफ IPC की धारा 120बी, 153ए, 506 और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 10, 13, 16, 17, 18, 18बी व 20 के तहत मामला दर्ज किया है। पन्नू की अमृतसर के गांव खानकोट स्थित 46 कनाल कृषि जमीन और चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित कोठी जब्त हो चुकी है। NIA पन्नू के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी कर चुकी है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
7 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines