Sergio Gor US Ambassador: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को भारत में नया अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया है। वहीं नियुक्ति के बाद सर्जियो ने प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा जताया और इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया है।
बता दें कि सर्जियो गोर को अमेरिका ने भारत में राजदूत तो नियुक्त किया ही है, बल्कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों का विशेष दूत होने की भी जिम्मेदारी सौंपी है। इसका मतलब यह है कि सर्जियो गोर केवल नई दिल्ली ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और भारत के बीच भी सक्रिय भूमिका निभाते नजर आएंगे।
कौन हैं अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर?
सर्जियो गोर अमेरिका के बिजनेसमैन हैं और पॉलिटिकल वर्कर हैं। वर्तमान में गोर व्हाइट हाउस में कार्यरत हैं। प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के डायरेक्टर का पद संभाल रहे हैं। भारत में बतौर अमेरिकी राजदूत उनकी नियुक्ति को अमेरिकी सीनेट ने मंजूरी दी है। गोर उज्बेकिस्तान के ताशकंद में जन्मे थे, लेकिन वर्ष 1990 में उनका परिवार माल्टा आकर बस गया था।
गोर की मां इजरायल की नागरिक हैं और बिजनेसवूमेन हैं। वर्ष 1999 में गोर का परिवार अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बस गया। सर्जियो गोर ने जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से डिग्री ली। यूनिवर्सिटी में रिपब्लिकन्स और यंग अमेरिका फाउंडेशन के मेंबर रहे। साल 2008 में गोर ने एक अभियान चलाया था, जो सीनेटर जॉन मैककेन की राष्ट्रपति पद उम्मीदवारी के लिए था।
यह भी पढ़ें: कौन हैं लिंडसे ग्राहम? जो ट्रंप की मदद करने आधी रात को भी रहते हैं मौजूद, भारत को दे चुके हैं धमकी
सर्जियो गोर इन पदों पर भी रह चुके हैं
गोर रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) के मेंबर रहे। स्टीव किंग, मिशेल बाखमैन और रैंडी फोर्ब्स के प्रवक्ता रहे। साल 2013 में केंटकी सीनेटर रैंड पॉल का राजनीतिक संगठन RANDPAC सर्जियो गोर ने जॉइन किया। आगे चलकर वे केंटकी के प्रवक्ता और वाइस चीफ बने। साल 2020 में बतौर ट्रंप विक्ट्री फाइनेंस कमेटी के चीफ ऑफ स्टाफ गोर नियुक्त हुए। वे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के सलाहकार और बुक पब्लिकेशन मैनेजर भी बने।
सर्जियो गोर के ट्रंप से कैसे हैं संबंध?
बता दें कि सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर साल 2021 में पब्लिकेशन कंपनी विनिंग टीम पब्लिशिंग बनाई थी। इस कंपनी के बैनर तले साल 2021 में Our Journey Together और साल 2023 में Letters to Trump और साल 2024 में Save America किताबें छपी थीं। साल 2024 में सर्जियो गोर राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में बने राइट फॉर अमेरिका सुपर PAC कैंपेन के चीफ थे। साल 2024 में ही राष्ट्रपति ट्रंप ने गोर को व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस का डायरेक्टर बनाया, जहां उन्होंने 4000 कर्मचारी भर्ती किए।
यह भी पढ़ें: क्या ‘बीमार’ हैं डोनाल्ड ट्रंप? 2 तस्वीरें हुई थीं वायरल, व्हाइट हाउस से आया हेल्थ अपडेट
विवादों में भी रह चुके हैं सर्जियो
बता दें कि सर्जियो गोर को राष्ट्रपति ट्रंप नेस सच्चा दोस्त और भरोसेमंद व्यक्ति बताया है, लेकिन उनका नाम कई विवादों से भी जुड़ा। स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने उन्हें सांप कह दिया था। उन्होंने गोर पर आरोप लगाया था कि उनके कारण NASA एडमिनिस्ट्रेटर पद के उम्मीदवार जेरेड इसाकमैन की नियुक्ति रद्द हुई थी, जिसे एलन मस्क ने समर्थन दिया था। सर्जियो गोर के जन्म स्थान और बैक्रगाउंड को लेकर भी विवाद है। गोर दावा करते हैं कि वह रूस के नागरिक नहीं हैं, लेकिन उनका परिवार सोवियत संघ का बताया गया है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
3 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
4 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
5 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
8 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
10 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
10 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
11 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
12 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
14 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines