कौन हैं लिंडसे ग्राहम? जो ट्रंप की मदद करने आधी रात को भी रहते हैं मौजूद, भारत को दे चुके हैं धमकी

Lindsey Graham: डोनाल्ड ट्रंप ने एक सभा के दौरान फोन कर दिया। इस फोन ने सभी को चौंका दिया। दरअसल, ट्रंप ने ये फोन सीनेटर लिंडसे ग्राहम को किया था। फोन पर ट्रंप ने ग्राहम की जमकर तारीफ की और अपना सर्मथन दिया।

Donald Trump And lindsey graham

Photo Credit- X

विज्ञापन

Lindsey Graham: दक्षिण कैरोलिना में रिइलेक्शन होने जा रहे हैं। इसको लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा को सीनेटर लिंडसे ग्राहम संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण के दौरान उनके पास डोनाल्ड ट्रंप का फोन आता है। ग्राहम ने इस दौरान अपना फोन स्पीकर पर रखा था। राष्ट्रपति ने कहा कि ‘यह वही इंसान है, जो किसी भी वक्त जरूरत पड़ने पर मेरे पास मौजूद रहते हैं।’ ट्रंप ने उन्हें अपना दोस्त बताते हुए कहा कि ‘ये बहुत अच्छा करने वाले हैं।’ लिंडसे ग्राहम आखिर कौन हैं, जिन पर ट्रंप इतना भरोसा जताते दिख रहे हैं?

कौन हैं सीनेटर लिंडसे ग्राहम?

पिछले कुछ दिनों से ट्रंप के टैरिफ के दौरान लिंडसे ग्राहम भी काफी चर्चा में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहम पूर्व अमेरिकी वायु सेना के अधिकारी हैं और दक्षिण कैरोलिना से रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ सीनेटर भी हैं। साथ में वह एक राजनेता और वकील भी हैं। उनको अक्सर विदेश पॉलिसी और नेशनल सिक्योरिटी के मुद्दों पर बात करने के लिए जाना जाता है। वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काफी करीबियों में से एक हैं।

विज्ञापन

ट्रंप ने दिया अपना पूरा समर्थन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने करीबी लिंडसे ग्राहम को चुनाव के लिए समर्थन दे चुके हैं। इसके लिए ही उन्होंने सभा के बीच ग्राहम को फोन किया था। ट्रंप ने कहा कि ‘तुमने पहले भी बहुत अच्छा किया है। तुम मेरे दोस्त हो, मुझे पता है कि यह एक बड़ा इलेक्शन है, इसमें मेरा तुम्हें पूरा समर्थन है। यह एक शानदार इंसान हैं, क्योंकि जब भी मुझे जरूरत हुई ये हमेशा मेरे पास रहे हैं।’

भारत को दे चुके हैं धमकी

भारत-रूस के तेल विवाद के बीच अमेरिका ने कई बार भारत को चेतावनी दी। कुछ दिन पहले लिंडसे ग्राहम ने भी भारत को सीधे तौर पर धमकी दी थी कि अगर वह रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा तो भारत की अर्थव्यवस्था को अमेरिका तबाह कर देगा। उन्होंने कहा था कि ट्रंप रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अमेरिका का कहना है कि वह यह सब रूस और यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ