Serena Williams’ Step Mother : दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की सौतेली मां लकेशी विलियम्स के घर को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है। लकेशा को सोमवार को पता चलेगा कि यह घर उनके पास ही रहेगा या छिन जाएगा। कहा जाता है कि लकेशा ने यह घर टेनिस स्टार के पिता से ‘चोरी’ किया था। बता दें कि लकेशा पहले एक स्ट्रिपर हुआ करती थीं। उनके घर पर संकट इसलिए आया है क्योंकि उन्होंने 6 लाख डॉलर का एक कर्ज लिया था जिसका भुगतान करने में उन्होंने देर की है।
यह प्रॉपर्टी फ्लोरिडा के पाम बीच में स्थित है। 4 बेडरूम वाले इस मैंशन की कीमत लगभग 14 लाख डॉलर है। इस घर को लेकर लकेशा पर आरोप है कि उन्होंने सेरेना विलियम्स के पिता किंग रिचर्ड के फर्जी दस्तखत कर इसे अपने नाम करवा लिया था। सेरेना और उनकी बहन वीनस ने टीनएज के दौरान अपना समय इसी घर में बिताया था। विलियम्स परिवार के पास यह घर साल 1955 से था जब दिग्गज टेनिस कोच रिचर्ड ने इसे सेरेना की मां आरेसीन के साथ 3.55 लाख डॉलर में खरीदा था।
घर के कागजात पर लिया था लोन
लकेशा ने इस घर के कागज पर डेविड सायमन नामक शख्स से शख्स से 2.79 लाख डॉलर की मोर्टगेज ली थी। लेकिन, उन्होंने कई बार इसकी किस्त चुकाने में देरी की। साइमन 7 साल में इस मामले को लेकर कई बार अदालत के दरवाजे खटखटा चुके हैं। अब ब्याज और वकीलों की फीस को मिलाकर लकेशा पर कुल देनदारी 6 लाख डॉलर से ऊपर जा चुकी है। बता दें कि अदालत इस मामले में अगले सप्ताह सुनवाई करेगी और तय करेगी कि घर लकेशा विलियम्स के पास रहेगा या नहीं।
जज से पहले भी मिल चुकी वॉर्निंग
एक समय में मायामी के नाइटक्लब में स्ट्रिपर के तौर पर काम करने वाली लकेशा को इस कर्ज में हर महीने करीब 10,000 डॉलर की राशि चुकानी है। लेकिन पिछले साल अगस्त में वह ऐसा नहीं कर पाई थीं। उसके बाद भी उनसे किस्त जमा करने में देरी हुई। पहली बार देर करने के बाद एक जज ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर वह समय से लोन की किस्त नहीं भरेंगी तो उन्हें अपना घर खोना पड़ सकता है। लकेशा को एक और मौका मिलेगा या नहीं इसका फैसला अगले सोमवार को होगा।
ये भी पढ़ें: तीसरा विश्व युद्ध छिड़ा तो कौन से देश सबसे सेफ? एक तो है भारत का पड़ोसी
ये भी पढ़ें: एलियंस ने रोके परमाणु युद्ध! चांद पर जा चुके नासा के एस्ट्रोनॉट ने किया दावा
ये भी पढ़ें: इंसानों की हड्डियों से बनती है ये खतरनाक ड्रग, नशे के लिए कब्रें खोद रहे लोग
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
2 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
5 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
5 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
18 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
22 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines