G-20 Foreign Minister’s Meeting: पीएम मोदी ने जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में आपका स्वागत करता हूं। यह एकता, एक उद्देश्य और कार्रवाई की एकता की आवश्यकता का संकेत देता है। मुझे उम्मीद है कि आज की आपकी बैठक आम और ठोस उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एक साथ आने की भावना को दर्शाएगी।
संकट में बहुपक्षवाद
पीएम ने वैश्विक संकट के बारे में बात करते हुए कहा कि हम सभी को यह स्वीकार करना चाहिए कि बहुपक्षवाद आज संकट में है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बनाई गई वैश्विक शासन की संरचना प्रतिस्पर्धात्मक हितों को संतुलित करके भविष्य के युद्धों को रोकने के लिए थी और दूसरी साझा हित के मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए थी।
और पढ़िए –Greece Train Collision: ग्रीस में दो ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर; 26 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
जी-20 की विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए नेताओं के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है। बुधवार रात विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत पहुंच चुके वैश्विक नेताओं को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया। इस बैठक की सबसे खास बात यह है कि रूस और यूके्रन युद्ध के बीच हो रही है।
ये नेता पहुंचे दिल्ली
गुरुवार को होेने वाली इस बैठक में अमेरिका, रुस और चीन के विदेश मंत्री एक ही मंच पर मौजूद रहंेगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रुस के विदेश मंत्री सर्वेई लावरोव पहले ही भारत पहुंच चुके हैं। गुरुवार को इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेटनो मार्सुडीए स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअलए चीन के विदेश मंत्री किन गैंग और सऊदी अरब के प्रिंस फैसला बिन फरहान दिल्ली पहुंचे।
क्वाड देशों की होगी बैठक
बता दें कि इस बैठक के अलावा विदेश मंत्री रुस के विदेश मंत्री सर्वेई लावरोव और अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ अलग से बातचीत करेंगे। इस बैठक के इतर क्वाड देशों की बैठक भी होनी है जिसके जरिए चीन को सीमा विवाद और हिंद प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के विरूद्ध घेरने की रणनीति पर चर्चा हो सकती हैं।
और पढ़िए –Toshakhana Case: इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पाकिस्तानी अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट
पीएम मोदी करेंगे मुलाकात
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की मानें तो गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जी-20 के विदेश मंत्रियों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। दो दिन की इस बैठक के अलावा भी कई देशों के नेता आपस में अलग से मुलाकात कर सकते हैं। उम्मीद है कि चीनी विदेश मंत्री और एंटनी ब्लिंकन भी अलग से मिलें।
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए अहम है चुनाव
2 mins agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
11 mins ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
2 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
9 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
10 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
18 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
20 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
21 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines