कौन है इंसानों की तरह बात करने वाली 'Xiao'? SCO समिट में मीडिया से कर रही बात

SCO Summit 2025: चीन ने एससीओ समिट के लिए एक शानदार AI रोबोट मॉडल को लॉन्च किया है। ये रोबोट बहुभाषी है, जिसे मीडिया की मदद करने के लिए तैनात किया गया है। इस ह्यूमेनाइड रोबोट का नाम ‘Xiao’ है।

Source-ani
विज्ञापन

SCO Summit 2025: चीन के तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन का आयोजन 31 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक हो रहा है। इस कार्यक्रम के लिए चीन पूरी तरह तैयार है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समिट में शामल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। चीन, जो हमेशा अपनी नई तकनीकों के लिए जाना जाता है और चर्चाओं में रहता है। उन्होंने इस बार समिट से पहले एकबार फिर दुनियावालों को चौंका दिया है। चीन ने नया मानवरूपी रोबोट लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘Xiao’ है।

कौन है ‘Xiao’?

‘Xiao’ एक ह्यूमेनाइड रोबोट है, जो बहुभाषी है। इसे पत्रकारों की मदद के लिए बनाया गया है। समिट के दौरान ये रोबोट प्रश्नों का उत्तर देगा। इस रोबोट ने एएनआई से बात की, जिसमें वह कहती है कि- मैं जिओ हूं। ये रोबोट सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो करेगा। रोबोट में उन्नत सिस्टम का एल्गोरिदम है। इसमें एक डेटाबेस भी है, जो ज्ञान का भंडार माना जाता है। रोबोट को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और आयोजकों के बीच संचार करने के लिए भी विशेष रूप से तैयार किया गया है।

विज्ञापन

हाई टेक्नोलॉजी सिस्टम से लैस रोबोट

AI रोबोट ने आगे बताया है कि वह हाई टेक्नोलॉजी सिस्टम से लैस है, जो भावनाओं को पहचानने, सीखने की क्षमता और अपनी नॉलेज को भी बढ़ा सकता है। इन सभी चीजों की मदद से ही ये इंटरनेशनल रिप्रेजेंटेटिव, मीडिया कर्मियों और शिखर सम्मेलन आयोजकों के बीच बातचीत करेगी।

Xiao का काम सच पर आधारित और पूरी तरह से निष्पक्ष होगा। वह इस समिट के दौरान लगातार बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होगी। इसे मुख्य रूप से 3 भाषाएं बोलनी आती है। शिखर सम्मेलन में तियानजिन की सांस्कृतिक विरासतों को भी प्रदर्शित किया जाएगा जैसे यांग्लुकिंग, वुडब्लॉक प्रिंट और पारंपरिक शिल्पकारी।

क्यों खास है Xiao?

तियानजिन SCO शिखर सम्मेलन 2025 तकनीक और संस्कृति का एक अनोखा संगम माना जा रहा है। जहां एक ओर ह्यूमनॉइड रोबोट जियाओ मेहमानों का स्वागत करेगी, वहीं दूसरी ओर चीन की पुरातन कलाएं और परंपराएं उन्हें सांस्कृतिक रूप से जोड़ेंगी। इस कार्यक्रम से भारत और चीन के रिश्तों में सुधार होने की भी आशंकाएं जताई जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ