हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

SCO Summit 2024: इस्लामाबाद में जयशंकर की चीन और पाकिस्तान को 'खरी-खरी'

SCO Summit 2024 में आए देशों की आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। 9 वर्षों में यह पहली बार है जब भारतीय विदेश मंत्री पाकिस्तान की यात्रा पर गया है।

विज्ञापन
एस जयशंकर

SCO Summit 2024: इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में गए विदेश मंत्री एस जयशंकर लगातार चीन और पाकिस्तान पर कटाक्ष कर रहे हैं। बुधवार शाम वापसी की उड़ान लेने से पहले उन्होंने बिना चीन और पाकिस्तान का नाम लेते हुए कहा कि किसी भी देश से सहयोग आपसी सम्मान और संप्रभु समानता पर आधारित होना चाहिए। जब विदेश मंत्री ने यह टिप्पणी की तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और चीन के पीएम ली कियांग वहीं मौजूद थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन और पाकिस्तान का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि यदि विश्वास की कमी है या सहयोग अपर्याप्त है, यदि मित्रता में कमी आई है और अच्छे पड़ोसी की भावना कहीं गायब है, तो निश्चित रूप से आत्मनिरीक्षण कर इसका समाधान निकालना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सीएम बनते ही उमर अब्दुल्ला का बड़ा आदेश, अब जम्मू-कश्मीर में नहीं होगा ये काम

विज्ञापन

आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद का मिलकर करेंगे मुकाबला

विदेश मंत्री ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें विदेश मंत्री इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्षों की बैठक में गए थे। वे बुधवार शाम को वापसी चल दिए हैं। बता दें 9 वर्षों में यह पहली बार है जब भारतीय विदेश मंत्री पाकिस्तान की यात्रा पर गया है। इससे पहले 2015 में अफगानिस्तान पर एक सम्मेलन के लिए तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान गई थीं। यात्रा की थी।

SCO Summit 2024 में ये देश हुए शामिल 

SCO Summit 2024 में आए देशों की आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर का पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वागत किया था। SCO Summit 2024 में भारत के अलावा उज्बेकिस्तान, चीन, रूस, बेलारूस, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान समेत अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:बॉलीवुड नहीं दिखा पाया असली दाऊद इब्राहिम, आखिर कैसा है गैंगस्टर का किरदार? महिला पत्रकार ने किए बड़े खुलासे 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola