Scientists Named 2 Ancient Star Trails Shiva and Shakti : यूरोपियन स्पेस एजेंसी के गाया स्पेस टेलीस्कोप ने दो प्राचीन सितारों की स्ट्रीम्स से पर्दा उठाया है। इन्हें ‘शिव’ और ‘शक्ति’ नाम दिया गया है। माना जा रहा है कि ये हमारी आकाशगंगा मिल्की वे के निर्माण के शुरुआती तत्व हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज के बाद से आकाशगंगा और इस दुनिया के निर्माण के रहस्य को लेकर हमारी समझ काफी बढ़ेगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार ये स्ट्रीम्स दो आकाशगंगाओं का बचा खुचा हिस्सा हो सकती हैं जो करीब 1200 से 1300 करोड़ साल पहले आपस में मिल गई थीं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसी के बाद मिल्की वे आकाशगंगा का जन्म हुआ था। यह खोज करने वाली टीम की अगुवाई हाइडलबर्ग में स्थित मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी (एमपीआईए) की ख्याति मल्हान कर रही थीं। इन्हें दुनिया के निर्माण के शुरुआती चरण का हिस्सा माना जा रहा है।
कुछ इस तरह की ‘शिव’ और ‘शक्ति’ की खोज
ख्याति मल्हान ने इसे लेकर कहा कि इन सितारों का जन्म होने के बाद से मिल्की वे में कई अहम बदलाव आ चुके हैं। यह फैक्ट कि हम अभी भी इन्हें एक समूह के तौर पर पहचान सकते हैं, बेहद अद्भुत है। उन्होंने कहा कि गाया टेलीस्कोप के ऑब्जर्वेशन से मिले डाटा कमें इन सितारों के ऑर्बिट्स को विजुअलाइज करने पर दो नए स्ट्रक्चर दिखे। इन सितारों का केमिकल कंपोजिशन एकदम अनोखा है। हमने इन्हें ‘शिव’ और ‘शक्ति’ नाम दिया है।
दुनिया के निर्माण में हो सकती है अहम भूमिका
इस रिसर्च के लिए एस्ट्रोनॉमर्स ने गाया टेलीस्कोप के डाटा को स्लोअन डिजिटल स्काई सर्वे (एसडीएसएस) से मिले स्टेलर स्पेक्ट्रा डाटा को मिलाकर देखा। एसडीएसएस के डाटा से इन सितारों के केमिकल कंपोजिशन के बारे में जानकारी मिली। ख्याति मल्हान का कहना है कि हमें ऐसे संकेत मिले हैं कि ‘शिव’ और ‘शक्ति’ की हमारी आकाशगंगा के निर्माण में बेहद अहम भूमिका हो सकती है। इस बात का पता लगाने के लिए रिसर्च की जा रही है।
ये भी पढ़ें: आने वाली है दुनिया की पहली Lung Cancer की वैक्सीन! जानें सबकुछ
ये भी पढ़ें: खुल गया ब्रह्मांड का राज! 24 लाख साल से धरती और मंगल की है ‘दोस्ती’
ये भी पढ़ें: जूपिटर के चांद पर ऑक्सीजन है मगर… जीवन की खोज पर पड़ेगा असर
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
6 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
7 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
7 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
8 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
13 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
13 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
14 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
14 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
15 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines