New species of Human: चीन के अनहुई प्रांत में हुआलोंगडोंग खुदाई स्थल के पास 3 लाख साल पहले रहने वाले एक बच्चे की प्राचीन खोपड़ी मिली है। वैज्ञानिकों का मानना है कि उन्होंने मानव की एक नई प्रजाति की पहचान की है। जीवाश्म अवशेषों में जबड़ा और पैर की हड्डियां भी शामिल हैं। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (CAS) के विशेषज्ञों का कहना है कि अवशेषों से पता चलता है कि बच्चे की उम्र 12 या 13 साल की रही होगी।
डेली मेल के मुताबिक, अवशेष सबसे अधिक प्राचीनता को दर्शाते हैं, लेकिन चेहरे की विशेषताएं आधुनिक मनुष्यों से अधिक मिलती-जुलती हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने होमिनिन की एक पूरी तरह से नई वंशावली का पता लगाया है। इसी वंशावली से आधुनिक मानवों का जन्म हुआ है।
नई वंशावली का खुलासा
वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस बच्चे का अवशेष मिला है, वह होमो इरेक्टस वंश का था। इससे पता चलता है कि वह होमो सेपियन्स, डेनिसोवन वंश, और एशिया में होमिनिन फैमिली ट्री की यह तीसरी कड़ी थी जो ‘फ़ाइलोजेनेटिक रूप से हमारे करीब’ थी।
New species of Human
तब इंसानों में नहीं थी ठुड्डी
जीवाश्म की खोपड़ी और जबड़े के बरामद टुकड़ों का उपयोग करके, टीम यह समझने की कोशिश कर रही है कि इस व्यक्ति का चेहरा आधुनिक मानव जैसा दिखता था। हालांकि ठुड्डी नहीं थी। इसके चलते उसके लक्षण डेनिसोवन से मिलते-जुलते हैं। एक तरह से यह एशिया की प्राचीन काल की एक विलुप्त प्राजाति है।
पहली बार रिकॉर्ड में नहीं आए अवशेष
शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि उन्होंने एशिया में होमिनिन की एक पूरी तरह से नई वंशावली का खुलासा किया है। संभवत यूरोप और पश्चिमी एशिया में निएंडरथल अवशेषों के जीनोमिक अध्ययनों से बल मिला है, जिसमें होमिनिन की चौथी वंशावली के डीएनए प्रमाण मिले हैं। यह खोज इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यूरोप और पश्चिमी एशिया में निएंडरथल अवशेषों पर पिछले अध्ययनों में मध्य से अंतिम प्लेइस्टोसिन में रहने वाले होमिनिन के चौथे वंश के प्रमाण मिले हैं। हालांकि, इस लापता समूह की जीवाश्म रिकॉर्ड में कभी भी आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं की गई है।
चीन में होमो सेपियंस सवा लाख पहले पैदा हुए
चीन में होमो सेपियन्स लगभग 1 लाख 20 हजार साल पहले ही पैदा हुए थे। लेकिन इस नए शोध से पता चलता है कि हमारी आधुनिक विशेषताएं पूर्वी एशियाई क्षेत्र में इससे कहीं अधिक समय तक मौजूद थीं। शोधकर्ताओं का मानना है कि ऐसा हो सकता है कि होमो सेपियन्स और निएंडरथल के अंतिम सामान्य पूर्वज दक्षिण-पश्चिम एशिया में उत्पन्न हुए और बाद में सभी महाद्वीपों में फैल गए। नया अध्ययन जर्नल ऑफ ह्यूमन इवोल्यूशन में प्रकाशित हुआ था।
New species of Human
ऐसी है मानव विकास की टाइमलाइन
55 मिलियन वर्ष पहले – पहले आदिम प्राइमेट विकसित हुए।
15 मिलियन वर्ष पहले – होमिनिडे (वानर) गिब्बन के पूर्वजों से विकसित हुए।
7 मिलियन वर्ष पहले – पहला गोरिल्ला विकसित हुआ। बाद में चिम्पांजी और मानव वंश अलग-अलग हो गए।
5.5 मिलियन वर्ष पहले – आदि मानव सामने आए। जिनके लक्षण चिम्पांजी और गोरिल्ला के समान थे।
4 मिलियन वर्ष पहले – मानवों की तरह वानर (ऑस्ट्रेलोपिथेसीन) का आविर्भाव हुआ। उनके पास चिंपांजी से बड़ा दिमाग नहीं था, लेकिन अन्य मानव जैसी विशेषताएं थीं।
3.9-2.9 मिलियन वर्ष पहले – आस्ट्रेलोइपिथेकस एफरेन्सिस अफ्रीका में रहते थे।
2.7 मिलियन वर्ष पहले – पैरेन्थ्रोपस, जंगल में रहते थे और उसके पास चबाने के लिए विशाल जबड़े थे।
2.6 मिलियन वर्ष पहले – हाथ की कुल्हाड़ी, पहला प्रमुख तकनीकी हथियार बनीं।
2.3 मिलियन वर्ष पहले – माना जाता है कि होमो हैबिलिस पहली बार अफ्रीका में प्रकट हुआ था।
1.85 मिलियन वर्ष पहले – पहला आधुनिक हाथ सामने आया।
1.8 मिलियन वर्ष पहले – होमो एर्गस्टर जीवाश्म रिकॉर्ड में दिखाई देने लगा।
800,000 साल पहले – मानवों ने आग की खोज की। मस्तिष्क का आकार तेजी से बढ़ा।
400,000 साल पहले – निएंडरथल पहली बार यूरोप और एशिया में दिखाई देने लगे। इनका अलग-अलग जगहों पर फैलाव हुआ।
300,000 से 200,000 साल पहले – होमो सेपियन्स (आधुनिक मानव) अफ्रीका में दिखाई देते थे।
54,000 से 40,000 वर्ष पूर्व – आधुनिक मानव यूरोप पहुंचे।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में आतंकियों ने रिमोट से उड़ा दी गाड़ी, यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष समेत सात की मौत
संबंधित खबरें
स्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
1 hr ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
1 hr agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
3 hrs agoLIVE: लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर रूम में लगी आग, फर्नीचर और डॉक्यूमेंट जलकर राख
4 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
4 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
4 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
14 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
14 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
16 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines