पाकिस्तान में आतंकियों ने रिमोट से उड़ा दी गाड़ी, यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष समेत सात की मौत
Edited By Bhola Sharma

हमलों को लेकर अब पाकिस्तान (Pakistan) की अंतरिम सरकार और मीडिया में अलग-अलग बयानबाजी हो रही हैं। (File Photo)
Edited By Bhola Sharma

हमलों को लेकर अब पाकिस्तान (Pakistan) की अंतरिम सरकार और मीडिया में अलग-अलग बयानबाजी हो रही हैं। (File Photo)
Paskitan Blast Case: पाकिस्तान में सोमवार की रात एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने रिमोट से एक गाड़ी को उड़ा दिया। जिसमें सात लोगों की मौत हुई है। यह पूरा मामला बलूचिस्तान के पंजगुर जिले का है। आतंकियों ने लैंडमाइन बिछा रखी थी। जैसे गाड़ी लैंडमाइन से गुजरी, आतंकियों ने विस्फोट कर दिया। धमाका इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मामले की जांच शुरू की गई है।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पंजगुर के डिप्टी कमिश्नर अमजद सोमरो ने बताया कि बलागातर यूनियन काउंसिल के चेयरमैन इश्तियाक याकूब एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उनके साथ अन्य लोग भी कार में सवार थे। आतंकियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाने के लिए एक रिमोट विस्फोटक उपकरण लगाया था। जैसे ही वाहन बलगातर इलाके में चकर बाजार पहुंचा, विस्फोट हो गया। इस धमाके में सात लोगों की मौके पर मौत हो गई।
Pakistan: UC chairman among 7 killed in blast in Balochistan’s Panjgur
Read @ANI Story | https://t.co/Qdr5dvEzez#Pakistan #blast #Balochistan #Panjgur pic.twitter.com/YtGDwgR2eO
— ANI Digital (@ani_digital) August 7, 2023
मृतकों की पहचान मोहम्मद याकूब, इब्राहिम, वाजिद, फिदा हुसैन, सरफराज और हैदर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक बाल्टागर और पंजगुर के रहने वाले थे। मृतकों में से चार की पहचान उनके रिश्तेदारों ने एक अस्पताल में की। एक की पहचान नहीं हो सकी है।
2014 में भी ऐसा ही एक हमला पंजगुर जिले में हुआ था। तब 10 लोगों की मौत हुई थी। प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। अधिकारियों को आज की घटना में उसी संगठन के शामिल होने की आशंका है।
दरअसल, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हुई है। कारण नवंबर में प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने सरकार के साथ अपना युद्धविराम समाप्त कर दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: