Teacher Sexually Assault Autistic Child: ब्रिटेन में एक महिला टीचर हवस की इतनी भूखी थी कि उसने गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे को भी नहीं बख्शा। 26 साल की महिला टीचर को स्पेशल चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चों की देखभाल के लिए रखा गया था, लेकिन उसने एक नाबालिग बच्चे का यौन शोषण किया, जबकि बच्चा ऑटिस्टिक नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित था, लेकिन उसने इसका भी ख्याल नहीं रखा। बच्चे की हालत देखकर परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने पता लगाया। बच्चे ने इशारे करके महिला टीचर की हरकत के बारे में बताया तो परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर यौन शोषण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:समंदर में मिलीं 171 साल पुरानी 1000 शैंपेन की बोतलें, 40 गोताखोरों ने खोजा जहाज का मलबा
ढाई साल की जेल की सजा सुनाई गई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला टीचर की पहचान 26 साल की अकासिया वेलबर्न के रूप में हुई है। नॉर्थ यॉर्कशायर के एक स्कूल का मामला है। पीड़ित बच्चे की उम्र 16 वर्ष से कम बताई जा रही है। वह लड़के को अश्लील फोटो और वीडियो भी दिखाती थी। वह बच्चे के साथ कभी कार में तो कभी फ्लैट में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाती थी। मामला सामने आने के बाद उस पर 3 आरोप लगे और पुलिस ने केस दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश किया। श्रॉपशायर के टेल्फोर्ड की रहने वाली अकासिया को यॉर्क क्राउन कोर्ट में ढाई साल की जेल की सजा सुनाई है। डिटेक्टिव कांस्टेबल एलिसन मॉरिस ने कहा कि अकासिया जैसे कई यौन अपराधियों को कोर्ट के कटघरे में लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:एक और प्लेन क्रैश, 10000 फीट ऊंचाई से गिरा; कई लोगों के मरने की आंशका, धू-धू कर जल रहा जंगल
हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की सलाह
मॉरिस ने कहा कि अगर कहीं भी किसी का भी यौन शोषण होता देखें या शिकार बन जाएं तो तुरंत अपने डॉक्टर या प्रैक्टिस नर्स से संपर्क करें। किसी NGO से संपर्क करें, जैसे रेप क्राइसिस, महिला सहायता, पीड़ित सहायता, सर्वाइवर्स ट्रस्ट या पुरुष सर्वाइवर्स पार्टनरशिप । रिफ्यूज द्वारा शुरू की गई 24 घंटे निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 0808 2000 247 पर कॉल करें। रेप क्राइसिस इंग्लैंड और वेल्स द्वारा चलाई जा रही बलात्कार और यौन दुर्व्यवहार हेल्पलाइन पर बात करें। हेल्पलाइन नंबर 0808 500 2222 पर कॉल कर सकते हैं या ऑनलाइन चैट कर सकते हैं। दोनों निःशुल्क हैं और वर्ष के 12 महीने 365 दिन 24 घंटे ओपन रहती हैं।
यह भी पढ़ें:OMG! जिंदा हो गई मर चुकी महिला; चमत्कार देख डॉक्टरों के भी उड़ गए होश
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी बड़ी जीत, दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत
33 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
2 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
6 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
6 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines